Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: गाबा में टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहे हैं राणा और अश्विन, धाकड़ ऑलराउंडर की हुई टीम में एंट्री

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में भारत की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। रोहित शर्मा ने हर्षित राणा और आर अश्विन को बाहर करके रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को टीम में शामिल किया है।

टॉस के वक्त कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘थोड़ा बादल छाए हुए हैं और थोड़ी घास भी है, साथ ही यह थोड़ा सॉफ्ट भी लग रहा है, हम परिस्थितियों का सबसे अच्छा उपयोग करना चाहते हैं। बहुत सारा क्रिकेट खेला जाना है, दोनों टीमों ने पिछले दो मैचों में अच्छा क्रिकेट खेला है। हमारे लिए यह बड़ा मैच है, हम वही करेंगे जो हमसे अपेक्षित है।

हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे, हम समझते हैं कि हमें कुछ मौकों का फायदा उठाना होगा, हमने पिछले गेम में ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से हम हार गए। यह पूरी तरह से रोमांचक है, खिलाड़ी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हम यहां आकर खेलने के लिए उत्सुक हैं।

वहीं, पैट कमिंस ने कहा, टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी करते। अब तक की सीरीज शानदार रही है। पिछले मैच हम से वाकई बहुत खुश हूं, लगभग सभी ने सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, अच्छी शुरुआत हुई। तैयारियां बहुत अच्छी रही हैं। एडिलेड में जल्दी खत्म होने से हमें यहां जल्दी आने और जमने का मौका मिला।

तीसरे टेस्ट के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लैबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

আরো ताजा खबर

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...

CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच...

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...