Skip to main content

ताजा खबर

SMAT: पहले सेमीफाइनल के दौरान हार्दिक पांड्या को गले लगाने के लिए मैदान पर दौड़ा पड़ा ये फैन, वायरल हुई वीडियो

Baroda vs Mumbai, Semi Final 1 (Image Credit- Twitter X)

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कुछ क्रिकेट फैन हार्दिक पांड्या से गले मिलने के लिए स्टेडियम में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 23 दिसंबर, शुक्रवार को मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला गया।

इस मैच में मुंबई की पारी के दौरान कुछ क्रिकेट फैन मैदान पर, हार्दिक से गले मिलने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पकड़ने से पहले फैन हार्दिक से गले मिल चुका था। तो वहीं जैसे ही एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह घटना घटी, तो इसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तो वहीं मुकाबले में हार्दिक के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो बल्लेबाजी ने उन्होंने 5 और गेंदबाजी में 4 ओवर में 29 देकर 1 विकेट हासिल किया।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

Two fans running wild to hug Hardik Pandya during the SMAT clash between Baroda and Mumbai. #BARvsMUM pic.twitter.com/oA0uFSps8m

— Aakash Sivasubramaniam (@aakashs26) December 13, 2024

मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया

दूसरी ओर, मैच के बारे में बताएं तो मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। बड़ौदा के लिए शास्वत रावत ने 33 और कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 30 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा शिवालिक शर्मा ने ने 36* और आदित्य शेठ ने 22 रनों की पारी खेली। तो वहीं मुंबई की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सूर्यांश शेडगे को 2 और मोहित अवस्थी, शार्दुल ठाकुर, शिवम दूबे, तनुष कोटियान व अथर्ड अनकोलकर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद मुंबई ने बड़ौदा से मिले 159 रनों के टारगेट को अंजिक्य रहाणे (98) की शानदार पारी के दम पर 17.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। रहाणे के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 46 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं बड़ौदा की ओर से हार्दिक पांड्या, अतित सेठ, अभिमन्यु सिंह राजपूत और शास्वत रावत को 1-1 सफलता मिला।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...