Skip to main content

ताजा खबर

14 अगस्त से शुरू हो रही कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025, 21 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Saint Lucia Kings. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस बात की घोषणा की है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 14 अगस्त से होगी और इसका फाइनल मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा। CPL के बयान के मुताबिक यह शेड्यूल इस तरीके से तैयार किया जाएगा कि बीच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच ना हो।

पिछले सीजन की तरह कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में भी 6 टीमों के बीच 30 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद चार प्लेऑफ मुकाबले होंगे जिसमें एलिमिनेटर, दो क्वालीफायर और फाइनल मैच भी शामिल है। पिछले साल की विजेता टीम सेंट लूसिया किंग्स, बारबाडोस रॉयल्स, गयाना अमेजॉन वॉरियर्स, त्रिनबागो नाइट राइडर्स, एंटीगुआ एंड बरबुडा फॉल्कंस, और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के खिलाफ खेलेगी।

CPL के चीफ एग्जीक्यूटिव पीट रसल ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि हम एक बार फिर से क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ काम कर रहे हैं। आगामी सीजन में भी सभी खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। 2024 सीजन अभी तक का हमारा सबसे सफल रहा है और हम यही कोशिश करेंगे कि आगामी संस्करण भी पहले से ज्यादा बेहतर हो।’

जल्द ही होगी वेन्यू और शेड्यूल की घोषणा

बता दें कि, अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अपनी-अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आगामी सीजन में भी खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने चार बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है जबकि गयाना अमेजॉन वॉरियर्स सात बार कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।

पिछले सीजन में सेंट लूसिया किंग्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। फिलहाल यह देखना बेहद जरूरी है कि आगामी सीजन में सभी टीमें कैसा प्रदर्शन करती है। बहुत जल्द क्रिकेट वेस्टइंडीज आगामी टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू की घोषणा करेंगे।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम घोषित, खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन पर भरोसा कायम

Australia Name 16-Player Test Squad for South Africa Series; Labuschagne Holds Spot (image via getty) ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए...

‘विदेशी कोचों के प्रति हमारे मन में सॉफ्ट कॉर्नर’ – मिस्बाह-उल-हक का पाकिस्तान क्रिकेट पर गंभीर आरोप

Misbah-ul-Haq Calls Out Bias Against Local Coaches in Pakistan Cricket (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट में लोकल और विदेशी कोचों के साथ किए जाने वाले अलग-अलग बर्ताव पर पाकिस्तान के...

7 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. SA vs AUS 2026: लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट स्क्वाड में अपनी जगह रखी बरकरार लंबे समय से...

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...