Skip to main content

ताजा खबर

12 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Photo Source: Instagram)

1) VIDEO: IPL से पहले ही RR और LSG के प्लेयर के बीच हुई लड़ाई, अंपायर ने करवाया मामला शांत

बुधवार को खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में फैंस को बेंगलुरु के मैदान पर गहमा-गहमी देखने को मिली। इस मैच के दौरान दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी नीतीश राणा, जो अब उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं, और दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी आपस में उलझ गए और उनके बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोमांचक मुकाबले के दौरान नीतीश राणा और दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी के बीच कहा-सुनी हुई और ये नोकझोंक बढ़ती चली गई।

2) Wd 1 N4 Wd Wd Wd Wd 4 W 1 1 Wd 1: ZIM के खिलाफ मैच में नवीन उल हक ने फेका 13 गेंदों का ओवर, देखें VIDEO

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 11 दिसंबर को हरारे में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने अफगानिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक था, लेकिन जिम्बाब्वे की पारी के दौरान अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सभी लोग चौंक गए। नवीन उल हक ने इस मैच में अपने एक ओवर में 13 गेंदें फेंकी। इन 13 में से 6 गेंदें वाइड और 1 नो बॉल थी। नवीन ने एक साथ चार वाइड गेंद डाली थी।

3) AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच पर छाए संकट के बादल, मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना

BGT 2024 में एडिलेड में खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की और 10 विकेट से भारत को हराकर सीरीज को बराबरी पर पहुंचा दिया। ऐसे में अब यह सीरीज 1-1 पर खड़ी है और दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होगी। हालांकि बारिश यहां दोनों टीमों के अरमानों पर पानी फेर सकती है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से खेला जाना है और वहां मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है।

4) गाबा टेस्ट देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे जय शाह, इस टूर्नामेंट से जुड़ी मीटिंग में भी लेंगे हिस्सा

टीम इंडिया वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इस बीच, ICC के नव नियुक्त चेयरमैन जय शाह और अंतरिम बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया गाबा टेस्ट मैच देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जय शाह और देवदीत सैकिया उसी होटल में ठहरे हैं, जहां टीम इंडिया है।

5) “चौथी और पांचवीं स्टंप लाइन”- गाबा टेस्ट से पहले मैथ्यू हेडन ने भारतीय तेज गेंदबाजों को दिया गुरुमंत्र

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सुझाव दिया है कि भारतीय गेंदबाजों को ब्रिस्बेन में शनिवार से शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दौरान गाबा पिच पर नेचुरल उछाल का उपयोग करते हुए ‘चौथी, पांचवीं स्टंप लाइन’ को निशाना बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। एडिलेड खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की निर्णायक जीत के बाद, पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने पर्थ में खेले गए पहले मैच में 295 रन से जीत हासिल की है।

6) एडिलेड टेस्ट के दौरान सिराज को गुस्सा दिलाने वाले शख्स ने मस्ती-मजाक के लिए खर्चे 2.33 लाख

एडिलेड टेस्ट के दौरान सिराज सबसे पहले गुस्सा मार्नस लाबुसेन को गेंदबाजी करने के दौरान हुए थे। जब सिराज लाबुशेन को गेंदबाजी कर रहे थे, तब एक फैन बीयर स्नेक लेकर साइट स्क्रीन से गुजरा, ऐसा देखकर बल्लेबाज ने सिराज को गेंद फेंकने से मना कर दिया। लेकिन सिराज गुस्सा हो गए और गेंद को लाबुशेन की तरफ जोर से फेंक दिया। इस इंसीडेंट के बाद पता चला कि उस फैन का नाम लैची बर्ट था जो बस थोड़ा मस्ती मजाक कर रहा था। यह भी पता चला कि बर्ट ने बीयर स्नेक प्रैंक के लिए 2750 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च किए थे, जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में 2.33 लाख है।

7) गाबा टेस्ट में ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं रोहित, नेट्स में किया खास अभ्यास

एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में रोहित शर्मा का नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फ्लॉप रहा, उस मुकाबले की दोनों पारियों में भारत के कप्तान 3 और 6 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट 10 विकेट से जीतकर वापसी की और मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। अब ब्रिस्बेन के गाबा में शनिवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के साथ, गुरुवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को देखने के बाद सभी यह अंदाजा लगा रहे हैं कि रोहित अगले टेस्ट में ओपनिंग स्पॉट पर वापस आ जाएंगे।

8) मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर घूमने निकले थे Virat Kohli और अनुष्का भाभी, दोनों की ये तस्वीर हुई वायरल

BGT के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार भी है, इसी कड़ी में Virat Kohli के साथ भी वाइफ अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। साथ ही वो हर टेस्ट मैच को देखने स्टेडियम भी पहुंच रही है, इस बीच कपल की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

9) कप्तान रोहित शर्मा से तो कुछ हो नहीं पा रहा, अब Virat Kohli ही खिलाड़ियों को ज्ञान दे रहे हैं

टीम इंडिया ने Virat Kohli की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर BGT अपने नाम की है, ऐसे में कोहली अच्छी तरह से जानते हैं कि मेजबान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है। जिसे देखते हुए कोहली ने पूरी टीम को ज्ञान देने काम किया है और उसी से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है।

10) बंगाल टीम की करारी हार के बीच, टी20 क्रिकेट में Mohammed Shami ने लगाया खास “दोहरा” शतक

Mohammed Shami कई सालों से टीम इंडिया के अलावा अपनी घरेलू टीम और IPL टीमों के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी कड़ी में अब शमी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं इस रिकॉर्ड को बनाते ही शमी की एक खास लिस्ट में भी एंट्री हो गई है, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने का कारनामा किया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...