Skip to main content

ताजा खबर

11 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India and Sanjay Manjrekar, Sri Lanka, Steve Smith, Devdutt Padikkal (Photo Source: X)

1. ENG सीरीज को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, 12 जनवरी को होगा T20I स्क्वॉड का ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में देरी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमिटी 12 जनवरी को हेड कोच गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के साथ रिव्यू मीटिंग के दौरान इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का चयन कर सकते हैं।

2. ‘वह बहुत अच्छे क्रिकेटर…’ Varun Aaron के रिटायरमेंट को लेकर आकाश चोपड़ा

वरुण आरोन के रिटायरमेंट को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- वरुण आरोन ने संन्यास की घोषणा कर दी है, उन्होंने पहले रेड बॉल क्रिकेट छोड़ा और अब उन्होंने पूरी तरह से क्रिकेट छोड़ दिया है। वह तेज गेंदबाजी करते थे, वरुण वाकई काफी तेज थे, उनके पास गति थी। अगर मुझे सही से याद है तो उन्होंने एडिलेड में डेब्यू किया था, क्योंकि तब विराट कोहली को तेज गेंदबाज काफी पसंद थे।

3. 14 अगस्त से शुरू हो रही कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025, 21 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इस बात की घोषणा की है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 14 अगस्त से होगी और इसका फाइनल मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा। CPL के बयान के मुताबिक यह शेड्यूल इस तरीके से तैयार किया जाएगा कि बीच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच ना हो। पिछले सीजन की तरह कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में भी 6 टीमों के बीच 30 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद चार प्लेऑफ मुकाबले होंगे जिसमें एलिमिनेटर, दो क्वालीफायर और फाइनल मैच भी शामिल है।

4. Devdutt Padikkal: बल्ले से आग उगल रहे हैं देवदत्त पडिक्कल, विजय हजारे के क्वार्टर फाइनल में ठोका शानदार शतक

विजय हजारे ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल में देवदत्त पडिक्कल दमदार शतक कर्नाटक की टीम के लिए जड़ा है। बड़ौदा के खिलाफ वडोदरा के मोती बाग स्टेडियम में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल में देवदत्त पडिक्कल ने मयंक अग्रवाल के साथ ओपन करते हुए 99 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली।

5. बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ऑकलैंड में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दिखाया दम, न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में दी करारी शिकस्त

ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 140 रनों से जीत दर्ज की। तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, भले ही श्रीलंका ने तीसरे वनडे को अपने नाम किया हो, लेकिन न्यूजीलैंड ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

6. BBL 2024-25: SCG में स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ रचा इतिहास, पर्थ स्कॉरचर्स के गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास

बिग बैश लीग 2024-25 में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ सिडनी सिक्सर्स के  अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 121* रन की धुआंधार पारी खेली। इस शतक के जड़ने के बाद स्टीव स्मिथ इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर आ चुके हैं। उनके साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर Ben Mcdermott हैं जिन्होंने भी बिग बैश लीग में तीन शतक बनाए हैं।

7. Hero-worshipping की वजह से भारतीय क्रिकेट पीछे जा रही है- संजय मांजरेकर का एक और सनसनीखेज बयान

मांजरेकर ने कड़े शब्दों में कहा कि बड़े खिलाड़ी भारतीय टीम को पीछे धकेल रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के लिए अपने हालिया कॉलम में इस पूर्व खिलाड़ी ने लिखा, “इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारत में मौजूद आइकन कल्चर और कुछ खिलाड़ियों की हीरो पूजा है। चाहे 2011-12 हो या अब, यही स्थिति है – नामी खिलाड़ी अपने पूरे करियर में जो करते रहे हैं, उसके विपरीत काम करते हुए प्रमुखता से दिखाई देते हैं, जिससे उनके खराब प्रदर्शन के कारण टीम नीचे गिरती है।”

8. Mayank Yadav: इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे मयंक, चोट को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

बांग्लादेश के खिलाफ तीन T20I खेलने और चार विकेट लेने के बाद, मयंंक यादव के इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली आगामी T20I सीरीज में खेलने की उम्मीद थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो तेज गेंदबाज पीठ की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

9. CSK के दिनों को याद कर रहे हैं Cheteshwar Pujara, खुद ने अलग अवतार में शेयर की तस्वीरें

Cheteshwar Pujara अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं, जहां तस्वीरों से लेकर रील शेयर करने में उनको मजा आता है। ऐसी कुछ नई तस्वीरें उन्होंने अपने फैन्स के साथ में शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और इन तस्वीरों को फैन्स उनकी पुरानी IPL टीम से भी जुड़कर देख कर रहे हैं।

10. आज भी अपनी गेंदबाजी को लेकर कड़ी मेहनत करते हैं Ishant Sharma, देखो ये स्पेशल ट्रेनिंग

एक समय था जब Ishant Sharma टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे, साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में टीम की गेंदबाजी को भी लीड करते थे। लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदल गई है, जहां ईशांत को टीम इंडिया से खेले कई साल हो गए हैं। उसके बाद भी वो अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं और लगातार नेट्स में मेहनत करते हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें...

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...