Skip to main content

ताजा खबर

05 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

05 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
(Photo Source: Twitter/X)

1) बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के घर का खाना बहुत मिस करते हैं सचिन तेंदुलकर, पुराने दिनों को याद करते हुए कही ये बड़ी बात

रमाकांत आचरेकर के 92वें जन्मदिवस पर इस मेमोरियल के उद्घाटन समोराह में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, सचिन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और कुछ बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। तो वहीं इस समारोह में स्वर्गीय आचरेकर के सबसे सम्मानित छात्र, सचिन ने अपने कोच के साथ अपनी बचपन की यादों को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है। इस बयान में सचिन ने कहा कि वह आचरेकर सर के घर के खाने को काफी मिस करते हैं, जिसमें मटर करी, पाव, नींबू और प्याज उनकी फेवरेट डिश होती थी। (पढ़ें पूरी खबर)

2) VIDEO: एडिलेड पिंक बाॅल टेस्ट मैच से पहले जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए दिखे विराट और रोहित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में 6 दिसंबर से शुरू होने वाले पिंक बाॅल टेस्ट मैच से पहले, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की घातक तेज गेंदबाजी का सामना करते हुए नजर आए हैं। तो वहीं कोहली और रोहित की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि इस डे-नाइट पिंक बाॅल टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ऑस्ट्रेलिया का छोड़ा साथ, अब इस धाकड़ खिलाड़ी को बनाया गया इटली टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान

क्रिकेट इटली ने जो बर्न्स को अपना नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है। बता दें कि, जो बर्न्स का जन्म ब्रिसबेन, क्वींसलैंड में हुआ था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, अपने देश को छोड़कर कुछ साल पहले जो बर्न्स इटली आ गए और अब उन्हें राष्ट्रीय टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। हालिया समय में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़ दूसरी टीम में शामिल होने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में तोड़ा नियम, अब देना होगा भारी जुर्माना

वेस्टइंडीज के बेहतरीन गेंदबाज जेडन सील्स और केविन सिंक्लेयर को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। सील्स पर खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जो ‘खेल भावना के विपरीत आचरण’ से संबंधित है। इसके अलावा, सील्स के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जिनके लिए यह 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ‘वहां जाकर अपना कॉम्बिनेशन आजमाना चाहती हूं’, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले हरमनप्रीत कौर

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में हरमनप्रीत कौर ने कहा- खैर, सभी मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और हम बस वहां जाना चाहते हैं और अपने कॉम्बिनेशन को आजमाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि जो भी अच्छा कर रहा है, उसे अधिक मौके दे सकें। हरमन ने आगे कहा- टीम में आने वाले युवा खिलाड़ी जो वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उन्हें एक मौका देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि उनमें से कौन सर्वश्रेष्ठ है और फिर आप जानते हैं, वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआती प्लेइंग XI की AI ने की हैरतअंगेज भविष्यवाणी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी मजबूत दिख रही है और उनको हराना किसी भी अन्य टीम के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है।

AI द्वारा चुनी गई RCB की प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), फिल साल्ट, रजत पाटीदार, लियम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड (पढ़ें पूरी खबर)

7) RCB द्वारा मेगा ऑक्शन में खरीदने के बाद चमकी इस इंग्लिश बल्लेबाज की किस्मत, हासिल किया ECB सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट

हाल में ही आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा खरीदे जाने वाले, युवा इंग्लिश क्रिकेटर जैकब बैथल (Jacob Bethell) की किस्मत चमक गई है। इंग्लैंड के लिए अभी उन्हें टेस्ट क्रिकेट डेब्यू हुए कुछ ही दिन हुए है कि 21 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से दो साल का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) U19 एशिया कप सेमीफाइनल में शान से पहुंचा भारत, यूएई को 10 विकेट से चटाई धूल

एसीसी अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने जगह बना ली है। ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएई और जापान की टीमें थीं। पाकिस्तान और भारत ने ग्रुप-ए से फाइनल का टिकट कटाया है। भारत ने यूएई के खिलाफ 10 विकेट से दमदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। भारत ने लीग राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ हार का मुंह देखा, लेकिन इसके बाद जापान और यूएई को बड़े अंतर से हराया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में यूएई ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। यूएई की पूरी टीम 44 ओवर में 137 रनों पर ही सिमट गई। (पढ़ें पूरी खबर)

9) NPL: शिखर धवन ने नेपाल प्रीमियर लीग में मचाई तबाही, छक्के बरसाकर ठोक डाले तेजतर्रार 71 रन

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बैटर शिखर धवन इन दिनों नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में खेल रहे हैं। एनपीएल में शिखर धवन करनाली यैक्स टीम का हिस्सा हैं। एनपीएल के पहले मैच में धवन महज 14 रनों पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका गब्बर अंदाज देखने को मिला। शिखर धवन ने काठमांडू गुरखाज के खिलाफ खेले गए मैच में जमकर छक्के-चौके लगाए और 72 रनों की नॉटआउट पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। शिखर पूरे मैच के बेस्ट स्कोरर रहे। (पढ़ें पूरी खबर) 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...