Skip to main content

ताजा खबर

बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के घर का खाना बहुत मिस करते हैं सचिन तेंदुलकर, पुराने दिनों को याद करते हुए कही ये बड़ी बात  

बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के घर का खाना बहुत मिस करते हैं सचिन तेंदुलकर, पुराने दिनों को याद करते हुए कही ये बड़ी बात  

Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का, हाल में ही 3 दिसंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी पार्क में नया मेमोरियल बनकर तैयार हुआ हैं। सचिन ने खुद अपने हाथों से इस मेमोरियल का उद्घाटन किया।

रमाकांत आचरेकर के 92वें जन्मदिवस पर इस मेमोरियल के उद्घाटन समोराह में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे, सचिन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और कुछ बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

तो वहीं इस समारोह में स्वर्गीय आचरेकर के सबसे सम्मानित छात्र, सचिन ने अपने कोच के साथ अपनी बचपन की यादों को याद करते हुए बड़ा बयान दिया है। इस बयान में सचिन ने कहा कि वह आचरेकर सर के घर के खाने को काफी मिस करते हैं, जिसमें मटर करी, पाव, नींबू और प्याज उनकी फेवरेट डिश होती थी।

Sachin Tendulkar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इस समारोह में सचिन तेंदुलकर ने न्यूज 18 के हवाले से कहा- हम उनके घर जाते थे, हमें वह (रमाकांत आचरेकर) और उनकी पत्नी आमंत्रित करते थे और हमारा पसंदीदा खाना मटन करी, पाव, नींबू और प्याज था। विशाखा आकर हमारी सेवा करती थी। वह (आचरेकर) मुझे कुछ पैसे देते थे और कहते थे, ‘जाओ और वड़ा-पाव ले आओ’, तब मुझे एहसास होता था कि मैंने उस दिन कितना कुछ अच्छा किया था।

सचिन ने आगे कहा- सर का नजरिया हमें न केवल क्रिकेट खेलना सिखाना था, बल्कि खेल और उससे जुड़ी हर चीज का सम्मान करना भी सिखाना था। उनकी सबसे महत्वपूर्ण सीखों में से एक कि आपको क्रिकेट किट का सम्मान करना था। मैं आज भी कई खिलाड़ियों से कहता हूं कि कभी हताशा में अपना बल्ला मत फेंको। याद रखें, आप उस बल्ले की वजह से ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं। इसलिए, कभी भी ऐसा न करें।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...