Skip to main content

ताजा खबर

जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में पहुंचे टॉप पर

Joe Root (Photo Source: X)

जो रूट इन दिनों अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं। वो जो भी मैच खेलते हैं उसमें कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में किया। इंग्लैंड के इस दिग्गज ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के धराशायी करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ताबड़तोड़ पारी खेली और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बना दिया।

जो रूट अब दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ काइस्टचर्च में 15 गेंदों में 23 रन की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, अपनी टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

काइस्टचर्च टेस्ट से पहले चौथी पारी में उनके टेस्ट रनों की संख्या 1607 थी, जो इस मैच के बाद 1630 हो गई है। इस मैच की चौथी पारी में जैसे ही रूट ने  पांच रन बनाए ग्रीम स्मिथ और एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया था। जैसे ही उन्होंने 19 रन बनाए तो वे टेस्ट क्रिकेट की चौथी ईनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि अभी तक सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज थी। उन्होंने 1625 रन चौथी पारी में बनाए थे, लेकिन अब जो रूट के रनों की संख्या टेस्ट मैच की चौथी पारी में 1630 हो गई है। वहीं, 1611-1611 रन ग्रीम स्मिथ और कुक ने अपनी-अपनी टीम के लिए बनाए हैं, जबकि 1580 रन शिवनारायण चंद्रपॉल ने बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन

1630 रन – जो रूट

1625 रन – सचिन तेंदुलकर

1611 रन – एलिस्टर कुक

1611 रन – ग्रीम स्मिथ

1580 रन – शिवनारायण चंद्रपॉल

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...