Skip to main content

ताजा खबर

RCB द्वारा मेगा ऑक्शन में खरीदने के बाद चमकी इस इंग्लिश बल्लेबाज की किस्मत, हासिल किया ECB सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट

Jacob Bethell (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) द्वारा खरीदे जाने वाले, युवा इंग्लिश क्रिकेटर जैकब बैथल (Jacob Bethell) की किस्मत चमक गई है। इंग्लैंड के लिए अभी उन्हें टेस्ट क्रिकेट डेब्यू हुए कुछ ही दिन हुए है कि 21 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से दो साल का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है।

इस काॅन्ट्रैक्ट को हासिल करने के साथ ही बैथल अब इंग्लिश टीम में जो रूट, जोस बटलर और हैरी ब्रूक जैसे स्थापित खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। साथ ही बता दें कि पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने युवा खिलाड़ी को 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह आगामी सीजन में विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

21 साल के इस युवा क्रिकेटर ने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो वहीं इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ घरेलू व्हाइट बाॅल सीरीज में वनडे और टी20 डेब्यू भी कर चुके हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट्स के अनुसार जैकब बैथल के अलावा इंग्लैंड की गेंदबाजों की तिकड़ी जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू पाॅट्स और ब्रायडन कर्स के काॅन्ट्रैक्ट को भी ईसीबी ने 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है।

ECB 2024-25 का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले क्रिकेटर

दो साल के लिए: जोफ्रा आर्चर (ससेक्स), गस एटकिंसन (सरे), जैकब बेथेल (वार्विकशायर), हैरी ब्रूक (यॉर्कशायर), जोस बटलर (लंकाशायर), ब्रायडन कारसे (डरहम), मैथ्यू पॉट्स (डरहम), जो रूट (यॉर्कशायर), जेमी स्मिथ (सरे), बेन स्टोक्स (डरहम), मार्क वुड (डरहम)।

एक साल के लिए: रेहान अहमद (लीसेस्टरशायर), जॉनी बेयरस्टो (यॉर्कशायर), शोएब बशीर (समरसेट), जैक क्रॉली (केंट), सैम कुरेन (सरे), बेन डकेट (नॉटिंघमशायर), विल जैक्स (सरे), जैक लीच (समरसेट), लियाम लिविंगस्टोन (लंकाशायर), ओली पोप (सरे), आदिल राशिद (यॉर्कशायर), फिल साल्ट (लंकाशायर), ओली स्टोन (नॉटिंघमशायर), जोश टंग (नॉटिंघमशायर), रीस टॉपले (सरे), क्रिस वोक्स (वार्विकशायर)।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...