Skip to main content

ताजा खबर

04 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

04 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Anthony Albanese And Virat Kohli (Pic Source-X)

1) PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे से बर्दाश्त नहीं हुआ सुफियान का ‘पंजा’, पाकिस्तान को मिला ‘T20 सीरीज का लड्डू’

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। पाकिस्तान ने पहला मैच 57 रन से जीतने के बाद मंगलवार को दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा। बुलावायो के मैदान पर मेजबान जिम्बाब्वे की पारी 12.4 ओवर में महज 57 रन पर ढेर हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 5.3 ओवर में बिना विकेट गंवाए विजयी परचम फहरा दिया। जिम्बाब्वे से सुफियान मुकीम का ‘पंजा’ बर्दाश्त नहीं हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

2) BGT 2024-25: संजय मांजरेकर को लगता है कि दूसरे मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ही ओपनिंग करनी चाहिए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीजीटी सीरीज के एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- क्या हम फिर से मौजूदा वरिष्ठ प्रतिष्ठित खिलाड़ी के कद और उसके आधार पर चलेंगे? मुझे लगता है कि वे सामान्य ज्ञान और वर्तमान वास्तविकता के अनुसार चलेंगे। रोहित शर्मा खुद कप्तान के तौर पर काम करेंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि उस दूसरी पारी (पर्थ टेस्ट में) से आपने जो हासिल किया है, उसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

3) मेरे पर्सनल डॉक्टर को यकीन ही नहीं हुआ कि मैं विराट कोहली से मिल रहा हूं: ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी। यही नहीं उन्हें विराट कोहली के साथ भी काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा गया। बता दें कि, टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। एंथनी अल्बनीज ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके डॉक्टर को बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो विराट कोहली से मिलने जा रहे हैं। न्यूज18 के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि, ‘मेरे पर्सनल डॉक्टर विराट कोहली के फैन हैं। फैन शब्द भी उनके लिए बहुत ही छोटा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘कोहली की तरह, वह फ्रंटफुट पर आउट होना चाह रहे थे’, एडिलेड टेस्ट से पहले पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले, संजय मांजरेकर ने ईएसपीएक्रिकइंफो के हवाले से कहा- न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान मैंने जो एक चीज देखी वो ये थी कि वह (रोहित शर्मा) विराट कोहली की तरह, केवल फ्रंट फुट पर आउट होना चाह रहे थे, लेकिन कोई बड़ा कदम नहीं उठाना चाहते थे। जब बात ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी जगहों की आती है, तो इससे आपको परेशानी होने लगती है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) “पिंक-बॉल कभी-कभी…”, भारत के खिलाफ एडिलेट टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ ने दिया यह बयान

एडिलेड टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए बताया कि, “यह दिन या रात के अलग-अलग समय पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां बल्लेबाजी कर रहे हैं और खेल की स्थिति क्या है। इसलिए, आपको वास्तव में तैयार रहना होगा। पिंक-बॉल कई बार थोड़ा unpredictable हो सकता है। इसलिए, आपको वास्तव में ध्यान केंद्रित करना होगा।” (पढ़ें पूरी खबर)

6) CSK के इस नए गेंदबाज ने ली कमाल की हैट्रिक, पांड्या ब्रदर्स को गोल्डन डक पर भेजा पवेलियन

जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में आज 3 दिसंबर को एक मुकाबला बड़ौदा और कर्नाटका के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के नए तेज स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) ने हैट्रिक लेने के दौरान, खतरनाक हार्दिक पांड्या को शून्य पर आउट कर दिया है। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर शास्वत रावत (63), हार्दिक पांड्या (0) और क्रुणाल पांड्या (0) को आउट कर, हैट्रिक पूरी की। (पढ़ें पूरी खबर)

7) NZ vs ENG 2024: पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के चलते मैच रेफरी ने दोनों टीमों पर ठोका भारी जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला गया था। इस मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मैच रेफरी डेविड बून ने दोनों टीमों पर भारी जुर्माना लगाया है। दोनों टीमें तय समय में अपने कोटे के पूरे ओवर नहीं फेंक पाई थी, जिसकी वजह से मैच रेफरी ने यह कदम उठाया। जुर्माने के तौर पर दोनों टीमों पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाॅइंट्स टेबल में से तीन अंक दोनों टीमों के काटे गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) पृथ्वी शाॅ के बचपन के कोच ने किया बड़ा खुलासा, कहा- वह अपने फिल्मी फ्रेंड सर्कल की वजह से…

My Khel के साथ एक इंटरव्यू में संतोष पिंगुलकर ने पृथ्वी शाॅ को लेकर कहा- वह शुरू से ही अलग थे, न तो उनके पिता और न ही उनकी मां ने क्रिकेट खेला, लेकिन पृथ्वी के पास गाॅड गिफ्ट था। उनके खेलने का तरीका, फिर चाहे वह बचाव करना हो या शॉट मारना, यह अद्वितीय था। उनका स्वभाव मिलनसार था और वे दूसरों से अलग दिखते थे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Virat Kohli का क्रेज देख उड़ जाएंगे आपके होश, ट्रेनिंग सेशन के बीच बेकाबू हो गए थे कोहली के फैन्स

फैन्स के बीच स्टार बल्लेबाज Virat Kohli का क्रेज गजब का है, जिसका नजारा दुनिया के हर कोने में दिखने को मिल जाता है। वहीं टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, वहां भी कोहली की एक झलक पाने के लिए फैन्स कुछ भी करने के लिए तैयार हैं और अब उन्हीं फैन्स से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) रैपर बादशाह ने किया हैरान कर देने वाला काम, बीच स्टेज पर लिया जोर-जोर से RCB टीम का नाम

IPL में स्टार खिलाड़ियों से लबरेज RCB कैसा भी प्रदर्शन करे, फैन्स इस टीम को हर बार सपोर्ट करते हुए नजर आ जाते हैं। साथ ही ये फैन्स अपनी टीम को हर जगह टॉप पर दिखाने की कोशिश करते हैं, अब ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला है और इस बार एक खास शख्स टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...