Skip to main content

ताजा खबर

CSK के इस नए गेंदबाज ने हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली में किया शून्य पर आउट, पढ़ें बड़ी खबर 

Shreyas Gopal (Image Credit- Twitter X)

SMAT 2024: जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में आज 3 दिसंबर को एक मुकाबला बड़ौदा और कर्नाटका के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के नए तेज स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल (Shreyas Gopal) ने हैट्रिक लेने के दौरान, खतरनाक हार्दिक पांड्या को शून्य पर आउट कर दिया है।

मुकाबले में गोपाल बड़ौदा की पारी का 11वां ओवर करने आए। इस दौरान उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर शास्वत रावत (63), हार्दिक पांड्या (0) और क्रुणाल पांड्या (0) को आउट कर, हैट्रिक पूरी की। हालांकि, मुकाबले में खिलाड़ी द्वारा किया गया बेहतरीन प्रदर्शन उनकी टीम को जीत नहीं दिला सका।

गौरतलब है कि पिछले महीने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस क्रिकेटर को, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। तो वहीं स्पिन ट्रैक पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गोपाल, चेपाॅक जैसे मैदान पर रविचंद्रन अश्विन के साथ काफी घातक साबित हो सकते हैं। देखने लायक बात होगी कि आगामी आईपीएल सीजन में श्रेयस सीएसके के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

बड़ौदा ने 4 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो श्रेयस गोपाल (4/19) के शानदार प्रदर्शन के बाद भी, उनकी टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबले में इससे पहले कर्नाटक ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

टीम के लिए स्मरन रविचंद्रन ने 38 और अभिनव मनोहर ने 56* रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं बड़ौदा की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो क्रुणाल पांड्या और आदित्य सेठ को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा लकमन मेरीवाला और आकाश महाराज सिंह को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद जब बड़ौदा कर्नाटक से मिले 170 रनों के टारगेट को पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बड़ौदा के लिए सलामी बल्लेबाज शास्वत रावत 63 और मिडिल ऑर्डर में भानु पनिया ने 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

আরো ताजा खबर

“फिर से एक चौंकाने वाला सिलेक्शन” – यश ठाकुर के टीम इंडिया में चुने जाने पर हनुमा विहारी का बड़ा बयान

Hanuma Vihari’s huge statement on Yash Thakur’s maiden India call-up ahead of Zimbabwe T20Is (image via X) बीसीसीआई द्वारा आगामी जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम...

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...