Skip to main content

ताजा खबर

“पिंक-बॉल कभी-कभी…”, भारत के खिलाफ एडिलेट टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ ने दिया यह बयान

Steve Smith (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। भारत ने पहले टेस्ट में 295 रनों से शानदार जीत के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड, ओवल में खेला जाएगा, जो डे-नाइट टेस्ट मैच है।

मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम आगामी मुकाबले में शानदार वापसी करना चाहेगी। इस बीच, दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का कहना है कि पिंक-बॉल से खेलना चुनौतीपूर्ण होता है और इस वक्त बल्लेबाज का ध्यान इन्हीं चुनौतियों से निपटने पर है।

भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले स्टीव स्मिथ ने कही यह बात

स्टीव स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए बताया,

“यह दिन या रात के अलग-अलग समय पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां बल्लेबाजी कर रहे हैं और खेल की स्थिति क्या है। इसलिए, आपको वास्तव में तैयार रहना होगा। पिंक-बॉल कई बार थोड़ा unpredictable हो सकता है। इसलिए, आपको वास्तव में ध्यान केंद्रित करना होगा।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पिंक-बॉल टेस्ट खेलने की चुनौतियों को लेकर बात करते हुए कहा,

“मुझे लगता है कि सभी बेसिक बातें एक जैसी ही रहती हैं। कभी-कभी, गेंद के पुराने और नरम होने के कारण खेल अलग-अलग गति से आगे बढ़ सकता है। लेकिन इसके अलावा, यह आपके लिए एक परीक्षा है।”

प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए स्टीव स्मिथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टीव स्मिथ जब मंगलवार (3 दिसंबर) को नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मार्नस लाबुशेन के थ्रो डाउन से एक गेंद उनके दाएं हाथ की उंगलियों में लगी। इसके बाद स्मिथ दर्द में नजर आए और तुरंत फीजियो को बुलाया गया। स्टीव स्मिथ को इसके बाद नेट्स से बाहर ले जाया गया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन अगर वह चोटिल होते हैं तो टीम को दूसरा झटका लग सकता है। क्योंकि जोश हेजलवुड पहले ही ग्रोइन इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हैं।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...