Skip to main content

ताजा खबर

“हार्दिक पांड्या को रिलीज करो”- जडेजा ने दी मुंबई इंडियंस को अहम सलाह

“हार्दिक पांड्या को रिलीज करो”- जडेजा ने दी मुंबई इंडियंस को अहम सलाह
Hardik Pandya (Photo Source: BCCI/IPL)पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) को एक हैरान करने वाली सलाह दी है। जडेजा का मानना है कि एमआई को कप्तान हार्दिक पांड्या को रिलीज कर RTM कार्ड इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी को सबसे पहले रिटेन करना चाहिए।

बता दें कि आरटीएम यानी राइट टू मैच नियम के तहत कोई टीम अपने उस खिलाड़ी को ऑक्शन में फिर से वापस ले सकती है, जिसे उन्होंने पहले रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में खिलाड़ी को पिछली कीमत से कम या ज्यादा रकम मिल सकती है। बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल 2025 रिटेंशन और नीलामी नियमों की घोषणा की है। सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपनी पिछली टीम से अधिकतम 6 खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन) करने की अनुमति होगी।

इसके साथ ही इसमें एक आरटीएम कार्ड भी शामिल है। दो खिलाड़ियों को 18-18 जबकि दो को 14-14 मिलेंगे और एक प्लेयर को 11 करोड़ करोड़। वहीं, एक अनकैप्ड प्लेयर के लिए रिटेन करने का खर्चा 4 करोड़ रुपये होगा। अगर एक टीम 6 प्लेयर रिटेन करेगी तो उसे 120 में से 79 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

अजय जडेजा ने दी मुंबई इंडियंस को इन प्लेयर्स को रिटेन करने की सलाह

जडेजा ने रविवार को जियो सिनेमा से कहा, ”मैं कहूंगा कि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह निस्संदेह वे तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें एमआई द्वारा रिटेन किया जाएगा। अगर यह नीलामी में गए तो खरीदना असंभव है। मुझे लगता है कि एमआई हार्दिक पांड्या के लिए अपने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। हार्दिक जिस तरह के खिलाड़ी है, आप उन्हें ऑक्शन में भी नहीं खरीद सकते। लेकिन इस बात की संभावना है कि चोटिल होने की समस्या के कारण अन्य फ्रेंचाइजी हार्दिक को लेकर झिझकें।”

53 वर्षीय जडेजा का मानना है कि हार्दिक की तुलना में तेज गेंदबाज बुमराह अधिक अहम हैं। ऐसे में हार्दिक के लिए RTM का इस्तेमाल एमआई के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जडेजा ने कहा, “अगर आपके पास आरटीएम है तो आप उसका लाभ उठा सकते हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह खिलाड़ी की क्षमता या ताकत तय करता है। हालांकि, अगर आप बुमराह जैसे खिलाड़ी और उनके मूल्य और फिर मार्केट में हार्दिक को देखें तो यह एक मुश्किल काम होगा।”

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...