Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सीरीज के तहत होने वाले तीन वनडे मैचों में हिस्सा लेने से पहले BCCI से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा। बता दें इंजरी के कारण ये दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के जारी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

हार्दिक अभी भी उस क्वाड्रिसेप्स चोट से उबर नहीं पाए हैं जो उन्हें पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) से ठीक होने के दौरान लगी थी। दूसरी ओर, कोहली भी अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। कोहली को यह चोट उन्हें IPL 2026 के फाइनल में लगी थी, जिसमें उन्होंने RCB के लिए नाबाद 75 रन बनाकर टीम को दूसरा खिताब जिताया था।

इसको लेकर अगर ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक इंग्लैंड सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनकी नई चोट, जिसके पहले 3 हफ्ते में ठीक होने का अनुमान लगाया गया था, वो समय पर ठीक नहीं हो पाएगी। वहीं,कोहली को मैनेजमेंट से खेलने की मंजूरी मिलने से पहले अपनी फिटनेस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साबित करनी होगी।

यशस्वी और हर्षित का मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज में इन दोनों के न होने की वजह से यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया था। जहां जायसवाल प्रभावित करने में नाकाम रहे, वहीं राणा सीरीज में नहीं खेले। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने घुटने की चोट से उबरने के बाद इस तेज गेंदबाज को तुरंत मैदान पर उतारने में जल्दबाजी नहीं दिखाई।

दूसरी ओर, अभी तक यह निश्चित नहीं है कि विराट कोहली भारत आएंगे और अपनी फिटनेस साबित करने के लिए बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे। अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले विराट कोहली के लिए, भारत का यह इंग्लैंड दौरा काफी अहम होने वाला है।

আরো ताजा खबर

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...

‘लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते’ Duleep Trophy में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने दिया चौंकाने वाला बयान

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) Ishan Kishan On Red ball Cricket Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जो इस समय जारी दलीप ट्राॅफी...