Skip to main content

ताजा खबर

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- “बेटी से मुलाकात सिर्फ दिखावा है और कुछ नहीं”

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल ही में अपनी बेटी से लंबे समय बाद मिले थे। बेटी से इस मुलाकात का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में फैंस ने देखा कि शमी अपनी बेटी के साथ शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शमी ने लिखा था, “जब मैंने उसे लंबे समय के बाद दोबारा देखा तो समय थम गया। मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा प्यार करता हूं, बेबो।”

मोहम्मद शमी के इस इमोशनल पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन सब के बीच अब उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी हसीन जहां ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने आनंदबाजार डॉट कॉम से कहा, “यह सिर्फ दिखावे के लिए है। मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका है। नए पासपोर्ट के लिए शमी के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसलिए वह अपने पिता से मिलने गई थी, लेकिन शमी ने हस्ताक्षर नहीं किए।

एक बार फिर मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने लगाए कुछ बड़े आरोप

वह अपनी बेटी को लेकर शॉपिंग मॉल गए। जिस कंपनी के लिए शमी विज्ञापन करते हैं, वह उसे वहां ले गए। मेरी बेटी ने उस दुकान से जूते और कपड़े खरीदे। शमी को वहां से कुछ भी खरीदने पर पैसे नहीं देने पड़ते। इसलिए उसे वहां ले जाया गया। मेरी बेटी को गिटार और कैमरा चाहिए था, उन्होंने उसे वह सामान नहीं खरीदा।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीन जहां ने आगे कहा कि, “मोहम्मद शमी कभी मेरी बेटी के बारे में नहीं पूछते। शमी केवल अपने में ही व्यस्त रहते हैं। वह उससे एक महीने पहले ही मिले थे, लेकिन तब उन्होंने कुछ भी पोस्ट नहीं किया। मुझे लगता है कि अब उनके पास पोस्ट करने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड कर दिया।”

गौरतलब है कि, मोहम्मद शमी का उनकी पत्नी हसीन जहां से कानूनी तलाक नहीं हुआ है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोनों अलग रहते हैं। कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि शमी को हर महीने हसीन जहां को 1 लाख 30 हज़ार रुपये देने होंगे। इनमें से 80 हजार रुपये हसीन जहां की बेटी के पालन-पोषण के लिए होंगे। वहीं शेष 50 हजार रुपये हसीन जहां के लिए व्यक्तिगत गुजारा भत्ता होंगे। 2018 में शमी अपनी पत्नी से अलग हो गए थे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: बड़ी खबर! आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका, जसप्रीत बुमराह को करेंगे रिप्लेस

SL vs IND: Auqib Nabi Earns Maiden India Test Call-Up for Sri Lanka Series as Replacement for Jasprit Bumrah (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज...

3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 1: बारिश से प्रभावित पहले दिन वेस्टइंडीज ने डटकर खेलते हुए थोड़ी बढ़त हासिल की दूसरे...

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...