
Rohit Sharma and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फाॅर्मेट में सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। तो वहीं बुमराह इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई करते हुए नजर आ रहे हैं।
पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने अपनी कप्तानी और गेंदबाजी से, टीम इंडिया को 295 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। हालांकि, एडिलेड में खेले गए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हुई, लेकिन वह प्रभावी नहीं रहे। मुकाबले में भारत को 10 विकेट से करारी हार का भी सामना करना पड़ा।
साथ ही इस मैच में रोहित की कप्तानी को लेकर भी कई तरह के सवाल, क्रिकेट जगत में उठते हुए नजर आए। कुछ फैंस का कहना था कि रोहित ने बुमराह से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवाई। इसी वजह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। खैर, अब इस मसले को लेकर रोहित ने बुमराह के वर्कलोड को लेकर हाल में ही बड़ा बयान दिया है।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि एडिलेड टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- देखिए जैसे-जैसे उनका (जसप्रीत बुमराह) स्पैल होता है, मैं बात करता हूं, उनसे पूछता हूं की बॉडी को कैसा फील हो रहा है।
फ्रेश है नहीं है, क्योंकि पांच मैच की सीरीज है। जैसे आपने बताया है और पांच मैच की सीरीज में हम चाहते हैं कि बुमराह सारे मैच खेलें और फ्रेश रहे, तो महत्वपूर्ण हो जाता है कि ये सब चीजों का अनुमान लगाना, जब आप एक टेस्ट मैच खेल रहे हों।
जिसमें गेंदबाज बाॅलिंग डाल रहा है, तो वह कितना गेंदबाजी कर रहा है, और उसका वर्कलोड कैसा है, तो यह एक मैच के दौरान मैनेज करना जरूरी हो जाता है। हमारे पास डाॅक्टर, फिजियो की टीम है, जिससे हमें पता चलता रहता है कि किस गेंदबाज में कितना गैस बचा है, और वह कितना लंबा जा सकता है। तो ये सब चीज के बारे में बातें होती रहती हैं।
देखें रोहित शर्मा की ये वीडियो
Rohit Sharma talking about the workload management of Bumrah.
– Captain keeps asking Boom about his body after each spell. 👏pic.twitter.com/HVG7X7hZmi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 8, 2024
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

