
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में लोगों द्वारा उनके गेंदबाजी एक्शन की आलोचना लेकर, हाल में ही अपना पक्ष रखा है। घातक याॅर्कर गेंदबाजी के लिए मशहूर तेज गेंदबाज ने बताया कि लोगों ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर किस तरह की छाप छोड़ी। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक द्वारा बताई गई एक बेस्ट स्टोरी में से एक है।
बुमराह इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं। वह तेज गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई करते हुए नजर आए हैं। हालांकि, बुमराह के कमाल के प्रदर्शन के बाद भी, भारतीय टीम को एडिलेड में हुए पिंक बाॅल टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन बुमराह अभी तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं, जो किसी भी अन्य भारतीय गेंदबाज से काफी अधिक हैं। इसके अलावा बुमराह ने भारतीय टीम की पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी, जिसमें भारत ने 295 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।
जसप्रीत बुमराह ने रखा अपना पक्ष
बता दें कि हाल में ही फाॅक्स स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह ने कहा- मुझे नहीं लगता कि बहुत से लोगों ने मुझ पर विश्वास किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह गेंदबाजी एक्शन लंबे समय तक नहीं चलेगा। वो सोचते थे कि ये छह महीने, सात महीने तक खेलेगा।
तो वास्तव में बहुत से लोगों ने मुझ पर काम नहीं किया या, आप जानते हैं, उन्होंने मुझे बस इनपुट दिए। ये इनपुट आपके लिए बहुत उपयोगी हैं, या आपको ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उन्होंने बहुत मेरिट देखी है।
बुमराह ने आगे कहा- किसी ने मुझे बदलने की कोशिश नहीं की, लेकिन किसी ने कोई अतिरिक्त समाधान नहीं दिया। तो इसने मेरे लिए बड़े लेवल पर बेस्ट काम किया, फिर इसके बाद इससे (गेंदबाजी एक्शन) मुझे खुद का विकास करने में मदद मिली। आप जानते हैं कि खुद पर भरोसा रखना और आत्मविश्वास काफी जरूरी है। इसलिए, मुझे लगता है कि इसने मेरे लिए शानदार ढंग से काम किया है।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

