Skip to main content

ताजा खबर

‘हर स्पैल के बाद मैं उनसे बात करता हूं’ BGT सीरीज में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर रोहित शर्मा 

‘हर स्पैल के बाद मैं उनसे बात करता हूं’ BGT सीरीज में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर रोहित शर्मा 

Rohit Sharma and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फाॅर्मेट में सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं। तो वहीं बुमराह इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने अपनी कप्तानी और गेंदबाजी से, टीम इंडिया को 295 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। हालांकि, एडिलेड में खेले गए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हुई, लेकिन वह प्रभावी नहीं रहे। मुकाबले में भारत को 10 विकेट से करारी हार का भी सामना करना पड़ा।

साथ ही इस मैच में रोहित की कप्तानी को लेकर भी कई तरह के सवाल, क्रिकेट जगत में उठते हुए नजर आए। कुछ फैंस का कहना था कि रोहित ने बुमराह से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवाई। इसी वजह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। खैर, अब इस मसले को लेकर रोहित ने बुमराह के वर्कलोड को लेकर हाल में ही बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एडिलेड टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- देखिए जैसे-जैसे उनका (जसप्रीत बुमराह) स्पैल होता है, मैं बात करता हूं, उनसे पूछता हूं की बॉडी को कैसा फील हो रहा है।

फ्रेश है नहीं है, क्योंकि पांच मैच की सीरीज है। जैसे आपने बताया है और पांच मैच की सीरीज में हम चाहते हैं कि बुमराह सारे मैच खेलें और फ्रेश रहे, तो महत्वपूर्ण हो जाता है कि ये सब चीजों का अनुमान लगाना, जब आप एक टेस्ट मैच खेल रहे हों।

जिसमें गेंदबाज बाॅलिंग डाल रहा है, तो वह कितना गेंदबाजी कर रहा है, और उसका वर्कलोड कैसा है, तो यह एक मैच के दौरान मैनेज करना जरूरी हो जाता है। हमारे पास डाॅक्टर, फिजियो की टीम है, जिससे हमें पता चलता रहता है कि किस गेंदबाज में कितना गैस बचा है, और वह कितना लंबा जा सकता है। तो ये सब चीज के बारे में बातें होती रहती हैं।

देखें रोहित शर्मा की ये वीडियो

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...