Skip to main content

ताजा खबर

“हर चीज के लिए शुक्रिया दोस्त, आप दिग्गज…”, अश्विन के संन्यास के बाद विराट कोहली हुए इमोशनल

Virat Kohli & R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच के बाद भारतीय दिगग्ज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भारत की दूसरी पारी के दौरान जब मैच बारिश के चलते रूका हुआ था, तब ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली अश्विन को गले लगाते हुए नजर आए थे।

कोहली को गले लगाते वक्त अश्विन काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की बातें शुरू हो गई। अश्विन के रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है।

मैंने आपके साथ यात्रा के हर पल का आनंद लिया है- विराट कोहली

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बताया कि, जब अश्विन ने उन्हें अपने रिटायरमेंट के बारे में बताया तो वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और उनके साथ खेले गए सभी यादों के बारे में सोचने लगे। कोहली ने अश्विन को भारत का दिग्गज खिलाड़ी बताया, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

“मैंने आपके साथ 14 साल तक खेला है और जब आपने आज मुझे बताया कि आप रिटायर हो रहे हैं, तो मैं थोड़ा इमोशनल हो गया और साथ में खेले गए उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं। मैंने आपके साथ यात्रा के हर पल का आनंद लिया है, आपकी स्किल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने का योगदान बेमिसाल है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। आपके जीवन में आपके परिवार और आपके लिए जो कुछ भी सामने आता है, उसके लिए शुभकामनाएं। आपको और आपके करीबी लोगों को बहुत सम्मान और ढेर सारा प्यार। हर चीज के लिए शुक्रिया दोस्त”

रविचंद्रन अश्विन के करियर पर डालें नजर-

अश्विन ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 25.76 के औसत से 3503 रन बनाए हैं और 2.84 की इकॉनमी से 537 विकेट लिए हैं। वनडे में उन्होंने 16.44 की औसत से 707 रन और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट लिए। वहीं, टी20 में 26.29 के औसत से 184 रन बनाए हैं और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...