Skip to main content

ताजा खबर

हर्षा भोगले ने यूट्यूब पर लाॅन्च की India’s Top 25 सीरीज, फैंस को याद आई चेन्नई में सचिन तेंदुलकर द्वारा खेली गई शानदार पारी 

Harsha Bhogle. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट के जानकार और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नई क्रिकेट सीरीज लाॅन्च की है। बता दें कि इस सीरीज का नाम India’s Top 25 है, जिसमें भारतीय क्रिकेट से जुड़े 25 बड़ी घटनाओं या टाॅप मूमेंट्स के बारे में वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा।

तो वहीं इस नई सीरीज की जानकारी वाॅयस ऑफ क्रिकेट (Voice of Cricket) के नाम से मशहूर हर्षा भोगले ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। इस पोस्ट में हर्षा ने लिखा-

क्रिकेट में भारत के टाॅप 25 मूमेंट को इस सीरीज के माध्यम से आपके सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह एक महत्वाकांक्षी, साहसी परियोजना है और मैंने इसे अंग्रेजी और हिंदी में करने का प्रयास किया है। 25 नंबर यहां है। आप क्या सोचते हैं, मुझे जरूर बताएं। हिंदी वर्जन कल आएगा।

देखें हर्षा भोगले की यह पोस्ट

Very excited to bring you this series on India’s Top 25 moments in cricket. It is an ambitious, audacious project and I have tried to do it in English and Hindi. No 25 is here. Do tell me what you think. The Hindi version drops tomorrow https://t.co/egr5wfAxUD

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) September 28, 2024

तो वहीं हर्षा की इस सीरीज के नंबर 25 में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ साल 2007 में चेन्नई में हासिल की गई ऐतिहासिक जीत का भी जिक्र किया गया है। भारत की यह जीत इसलिए भी खास थी, क्योंकि यह भारत के मुबंई में हुए 26/11 हमले के दो हफ्ते बाद ही हासिल की गई थी।

मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे सफल रन-चेज करते हुए इतिहास रचा था। भारत के लिए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 83, तो सचिन तेंदुलकर ने यादगार 103* रनों की शतकीय पारी खेली थी, तो युवराज सिंह भी 85* रन बनाकर नाबाद रहे थे।

दूसरी ओर, आपको भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो वह इस समय बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आ रही है। इस समय कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है।

আরো ताजा खबर

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका! इबादत हुसैन दौरे से बाहर

AUS vs BAN: Ebadot Hossain (image via X) ऑस्ट्रेलिया के आगामी टेस्ट दौरे के लिए बांग्लादेश की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज इबादत हुसैन सीरीज से...

“इंग्लैंड के नतीजों ने टीम को एक-दूसरे के करीब लाया”: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से पहले बोले श्रेयस अय्यर

ZIM vs IND 2026: Shreyas Iyer (image via BCCI/X) इंटरनेशनल क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की वापसी की क्षमता...

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...