Skip to main content

ताजा खबर

हम लोगों ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो बार टेस्ट सीरीज में मात दी है और….: आगामी BGT को लेकर विराट कोहली ने अपना पक्ष रखा

Virat Kohli (Source X)

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं उन्होंने हाल ही में इस बात का भी खुलासा किया कि पिछली दो टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कंगारू टीम का सम्मान भी जीता है। उनके मुताबिक अब टेस्ट क्रिकेट में कोई भी टीम उनको हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होगी। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2018-19 में 2-1 से हराया था जबकि 2020-21 में भी टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा कि, ‘यह भिड़ंत हमेशा ही काफी चुनौतीपूर्ण रही है। वातावरण भी काफी गंभीर रहता है। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो बार सीरीज जीती है और वो भी हमारा सम्मान करते हैं। अब हमें कोई भी टेस्ट टीम के रूप में हल्के में नहीं लेना चाहेगा। हमने उन्हें के घर में उन्हें लगातार दो बार हराया है।’

बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त रहा है। विराट कोहली ने 13 मैच में 54 के ऊपर के औसत से 1352 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक शामिल है। अब इन दोनों टीमों के बीच होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भी विराट कोहली को मैच विनिंग पारी खेलते हुए देखा जा सकता है।

रविचंद्रन अश्विन ने भी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भिड़ंत को लेकर अपना पक्ष रखा

बेहतरीन खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि यह टीम काफी मजबूत है। हम भी जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत है और उनके पास भी जबरदस्त खिलाड़ी है। दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और इससे बड़ी बात और कोई नहीं हो सकती।’

हाल ही में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। इस सीरीज में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

আরো ताजा खबर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

Ruturaj Gaikwad (image via X) काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट...

22 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. The Hundred 2026: पूरन और सैम करन ने एमआई लंदन को जीत के साथ शुरुआत दिलाई ‘द हंड्रेड 2026’ के ओपनिंग मैच...

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...