Skip to main content

ताजा खबर

“हम बहुत अच्छे लोग हैं”- शोएब मलिक ने टीम इंडिया से की पाकिस्तान आने के लिए जोड़े हाथ

“हम बहुत अच्छे लोग हैं”- शोएब मलिक ने टीम इंडिया से की पाकिस्तान आने के लिए जोड़े हाथ
Shoaib Malik. (Photo Source: X(Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय क्रिकेट टीम से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने का आग्रह किया है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 2013 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और दोनों टीमें उसके बाद से केवल ICC टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे का सामना करती हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में आयोजित होने वाली है, भारतीय क्रिकेट टीम को क्रिकेट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश की यात्रा करनी होगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच अशांत राजनीतिक संबंधों को देखते हुए, ऐसा लगभग तय माना जा रहा है कि भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टीम से पाकिस्तान आने की गुजारिश की है।

हम लोग अच्छे लोग हैं- शोएब मलिक

मलिक ने याद दिलाया की पाकिस्तान टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारत जाकर खेली थी। शोएब ने कहा कि अब भारत को हमारे यहां आना चाहिए। पूर्व ऑलराउंडर शोएब ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, ”दोनों देशों के बीच जो भी मतभेद हैं, वो एक अलग मुद्दा है। उसे अलग हल किया जाना चाहिए। खेलों में राजनीति नहीं आनी चाहिए।

पिछले साल पाकिस्तान की टीम भारत गई थी और अब भारतीय टीम के लिए भी यह अच्छा मौका है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पाकिस्तान में कभी नहीं खेले हैं। ऐसे में यह उनके लिए बहुत अच्छा मौका होगा। हम बहुत अच्छे लोग हैं और हम बहुत मेहमाननवाज लोग हैं। मुझे यकीन है कि भारतीय टीम को जरूर आना चाहिए।”

पीटीआई ने हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया था कि आईसीसी की वार्षिक बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल और फॉर्मेट को लेकर चर्चा नहीं हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूर्नामेंट के लिए भारत को पाकिस्तान आने के लिए मनाने का काम आईसीसी पर छोड़ दिया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि भारत की टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाती है या चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेला जाता है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...

T20 WC 2026: ‘भारत पर 1.5 अरब लोगों का दबाव होगा’ IND vs NZ फाइनल से पहले किसने दिया ऐसा बयान 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला...

IND vs NZ, Final: कुलदीप यादव की होगी टीम में एंट्री? फाइनल से पहले, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI देखें

IND vs NZ, Final: will Kuldeep Yadav play the Final of T20 WC 2026 (image via getty) क्रिकेट की दुनिया 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी...