
Shafali Verma (Image Credit- Twitter X)
ICC Womens T20 World Cup, 2024: यूएई में इस समय आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 9वां सीजन खेला जा रहा है। तो वहीं 13 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है।
अगर भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में मैन इन ब्लू को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। दूसरी ओर, अब भारत के इस मैच से पहले टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। वर्मा का कहना है कि हम पहले से तय करके नहीं जाते हैं कि मैच में क्या होने वाला है।
शेफाली वर्मा ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के इस मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा करते हुए शेफाली वर्मा ने कहा- हां, अभी हमारे पास एक अच्छी टीम है और ऐसा इसलिए है क्योंकि हम हम पहले से तय करके नहीं चलते हैं।
जो कोई भी उस विशेष दिन अच्छी लय में दिखता है, हम बस स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते हैं और उन्हें जितना हो सके, अधिक गेंदें खेलने देते हैं। स्मृति मंधाना स्पिनरों को काफी अच्छी तरह से हिट कर रही है, इसलिए यह एक सकारात्मक संकेत है।
हम बस टीम को एक अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करते हैं जिसके परिणामस्वरूप एक अच्छी पारी बनती है और अंत में हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने में सक्षम होते हैं। इसलिए, हमारा उद्देश्य सिर्फ अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना और अपनी ताकत का समर्थन करना है।
मुझे लगता है कि हम यहां की परिस्थितियों के आदी हो गए हैं, शायद इसी वजह से हम विकेटों के बीच अच्छी दौड़ लगाने में सक्षम हैं। लेकिन हम सिर्फ पहला रन तेजी से लेने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यहां का मैदान बहुत बड़ा है, यह लगभग 70 मीटर है, अगर मैं गलत नहीं हूं। इसलिए हम पहला रन तेजी से लेने की कोशिश करते हैं। छक्का मारना बहुत मुश्किल है, लेकिन तेजी से सिंगल लेने के लिए उत्सुक हैं।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

