Skip to main content

ताजा खबर

“हम गेंदबाजी में बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं”- कप्तान रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया का फ्यूचर प्लान

“हम गेंदबाजी में बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं”- कप्तान रोहित शर्मा ने बताया टीम इंडिया का फ्यूचर प्लान

Rohit Sharma (Photo Source: X)”

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का जब ऐलान किया तब उसमें चार रिजर्व प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। उस चार में से तीन तेज गेंदबाज थे। किसी को भी समझ नहीं आया कि तीन तेज गेंदबाज को रिजर्व प्लेयर के तौर पर क्यों टीम में रखा गया है।

हर्षित राणा, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ-साथ नीतीश रेड्डी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रिजर्व के तौर पर चुने गए हैं और वे टीम के साथ ट्रेवल करेंगे और खिलाड़ियों के साथ अभ्यास भी करते नजर आएंगे। इसको लेकर अब कप्तान रोहित शर्मा ने लॉन्ग टर्म प्लान बताया और कहा कि टीम के पास बल्लेबाजों का एक मजबूत समूह है और वह तेज गेंदबाजी में भी इसी तरह का समूह बनाना चाहते हैं।

ट्रैवलिंग रिजर्व प्लेयर्स को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

कप्तान रोहित ने बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘‘जब बल्लेबाजी की बात आती है तो बहुत सारे विकल्प हैं। हम गेंदबाजी में भी यही करना चाहते हैं। हम बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं, जहां अगर कल किसी को कुछ भी होता है, तो हमें चिंता नहीं हो।’’

कप्तान ने आगे कहा कि, “हम मयंक, हर्षित और नितीश को अपने साथ रखना चाहते हैं, क्योंकि हम उन्हें ऑस्ट्रेलिया ले जाने के बारे में सोच रहे हैं, हम बेंच स्ट्रेंथ बनाना चाहते हैं, खास तौर पर तेज गेंदबाजों के साथ। हमारे पास 8 या 9 विकल्प हैं, सिर्फ 3 या 4 नहीं। बल्लेबाजी की तरह, हम गेंदबाजी में भी ज्यादा विकल्प चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम कुछ खिलाड़ियों पर बहुत अधिक निर्भर नहीं रहना चाहते। ऐसा करना सही नहीं है। हम भविष्य को देखते हुए यह सुनिश्चित करने की कोशिश करना चाहते हैं कि हमें सही खिलाड़ी मिलें।’’ यही कारण है कि भारत के पास तेज गेंदबाज मयंक यादव, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रिजर्व प्लेयर के रूप में मौजूद हैं।

रोहित ने कहा, “कल अगर हमें लगता है कि वे उस भूमिका (घायल तेज गेंदबाज की जगह) को निभाने के लिए तैयार हैं तो उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। बेशक उन्होंने हमारी घोषणा से पहले कुछ मैच खेले हैं।’’

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...