Skip to main content

ताजा खबर

“हम किसी भी समय….” युगांडा को 125 रनों से हराने के बाद कप्तान राशिद खान का ये बयान हो रहा काफी वायरल

हम किसी भी समय युगांडा को 125 रनों से हराने के बाद कप्तान राशिद खान का ये बयान हो रहा काफी वायरल

UGA vs AFG (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पांचवें मैच में अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह अफगानिस्तान की बहुत बड़ी जीत थी। इस मैच में अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाया, जबकि फजल हक फारूकी ने 5 विकेट लेकर युगांडा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। और इस तरह अफगानिस्तान के 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की टीम महज 58 रन पर आउट हो गई।

इस बड़ी जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने खुशी व्यक्त की है। राशिद ने बाकी टीमों को चेतावनी नोटिस भी भेजा है जिसमें उन्होंने कहा है कि टीमें उनसे बचकर रहे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। 

राशिद खान ने क्या कहा-

“पिछले विश्व कप ने हमें बहुत आत्मविश्वास दिया है। इससे हमें विश्वास हुआ कि हम किसी भी समय किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं। यह सिर्फ कौशल और प्रतिभा के बारे में नहीं है, यह विश्वास के बारे में भी है। विपक्ष क्या कर रहा है, इसके बारे में सोचने के बजाय हम क्या कर रहे हैं, इसपर ध्यान देना बहुत जरूरी है।”

“एक टीम के रूप में हम इस तरह की शुरुआत चाहते थे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की हम किसके साथ खेलते हैं, यह मानसिकता के बारे में है। पिछले कुछ हफ्तों में हमने जो कड़ी मेहनत की है, जिस तरह से सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत की और जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की – यह एक बेहतरीन समग्र टीम प्रयास था।”

गेंदबाजी में अफगानिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन पर आउट हो गई. टीम के लिए सबसे बड़ी पारी रॉबिन्सन ओबुया ने खेली। उन्होंने एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए।  युगांडा के 11 बल्लेबाजों में से सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

फजल हक फारूकी द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट 5 

अफगानिस्तान की ओर से फजल हक फारूकी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए, इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए। नवीन उल हक और कप्तान राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। नवीन ने 2 ओवर में 4 रन और राशिद ने 4 ओवर में 12 रन दिए। बाकी एक विकेट मुजीब उर रहमान के खाते में गया, उन्होंने 3 ओवर में 16 रन दिए।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...