Skip to main content

ताजा खबर

“हमेशा अधिक पाना और लालची…”, हैट्रिक के बाद गस एटकिंसन का बयान आया सामने

“हमेशा अधिक पाना और लालची…”, हैट्रिक के बाद गस एटकिंसन का बयान आया सामने

Gus Atkinson (Photo Source: X)

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच 323 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद 2-0 से बढ़त बनाकर टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लिश तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट चटकाए थे, जिसमें हैट्रिक शामिल था। एटकिंसन ने नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और टिम साउदी को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं, दूसरी पारी में एक विकेट लिया था।

बता दें, इंग्लैंड के लिए 2017 के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन वेलिंग्टन में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं और इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले 15वें खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद गस एटकिंसन ने अपने हैट्रिक को लेकर बड़ा बयान दिया है।

5 विकेट, 10 विकेट के बारे में हम सोचते हैं- गस एटकिंसन

गस एटकिंसन ने कहा कि वह अपनी उपलब्धियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते और टिम साउदी को गेंदबाजी करके अपनी हैट्रिक पूरी करने से पहले उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा था। हालांकि, क्रिकेटर ने खुलासा किया कि वह कॉन्फिडेंट थे और हैट्रिक पूरी करने के लिए विकेट लेने की उम्मीद के साथ ही गेंद फेंकी थी।

एटकिंसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा,

“हां, यह बहुत बढ़िया था, यह ऐसा कुछ नहीं है, जैसा कि आप जानते हैं कि एक गेंदबाज के रूप में, आप पांच विकेट-हॉल और 10 विकेट-हॉल और इस तरह की चीजों के बारे में सोचते हैं। तो, आप जानते हैं, हैट्रिक हासिल करना। मैं वास्तव में इसके बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहा था। लेकिन फिर जाहिर है, जब आप दो विकेट और दो गेंदों पर होते हैं तो बहुत ज्यादा मौके नहीं होते। इसलिए और मुझे काफी आत्मविश्वास महसूस हुआ। आप जानते हैं, जब मैं तीसरी गेंद पर दौड़ रहा था तो मेरे पास इसे हासिल करने का अच्छा मौका था।”

गस एटकिंसन ने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 22.29 के औसत से 48 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाज आगे भी इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्सुक हैं।

“टेस्ट डेब्यू पर, मैंने दो में से दो विकेट लिए और मुझे तब आत्मविश्वास महसूस हुआ, लेकिन मैं अपने हिसाब से नहीं चल पाया। लेकिन नहीं, मैंने 2015 में एक बार स्कूल के लिए एक विकेट लिया था। तो वह मेरा आखिरी विकेट था। लेकिन, आप जानते हैं, आप हमेशा अधिक पाना चाहते हैं और लालची होना चाहते हैं और जितना हो सके उतना लेना चाहते हैं। और यही कुछ ऐसा है जो मैं भविष्य में करने की कोशिश करूंगा। और, हां, जाहिर है, यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक शानदार साल रहा है, और, उम्मीद है, मैं कुछ और माइलस्टोन हासिल कर सकता हूं और टीम की मदद कर सकता हूं।”

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...