Skip to main content

ताजा खबर

“हमें पता चल जाएगा कि वो उनकी जगह ले पाते हैं या नहीं”- DK ने बताया पुजारा और रहाणे के रिप्लेसमेंट का नाम

हमें पता चल जाएगा कि वो उनकी जगह ले पाते हैं या नहीं- DK ने बताया पुजारा और रहाणे के रिप्लेसमेंट का नाम
Dinesh Karthik (Photo Source: Getty Images)साल 2024 के अंत में टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारतीय टीम कंगारुओं को उन्हीं की सरजमीं पर पिछली दो बार मात देने में कामयाब रही, ऐसे में इस बार तीसरी बार टीम इंडिया की नजरें लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में मात देने पर होगी। हालांकि टीम इंडिया के लिए यह काम आसान नहीं रहने वाला है।

दरअसल, पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे में शामिल कई भारतीय खिलाड़ी अब मौजूदा टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया को नए खिलाड़ियों की तलाश होगी। कप्तान रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ी टेंशन चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के रिप्लेसमेंट को ढूंढने का होगा। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

हाल ही में जब टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर दिनेश कार्तिक से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के रिप्लेसमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शुभमन गिल और सरफराज खान का नाम लिया।

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के रिप्लेसमेंट को लेकर दिनेश कार्तिक का बयान

क्रिकबज के Q&A सेशन के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा, “शुभमन गिल और सरफराज खान। इन दोनों बल्लेबाजों ने हाल ही में साल की शुरुआत में हुई घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि वे दोनों निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हमें पता चल जाएगा कि वे अजिंक्य और पुज्जी (पुजारा) दोनों की जगह ले पाते हैं या नहीं। उन्हें बड़ी भूमिका निभानी है, लेकिन उनमें क्वालिटी और कैलिबर है।”

आपको बता दें कि रहाणे और पुजारा के लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं। अजिक्य रहाणे ने हाल ही में इंग्लैंड में जारी काउंटी क्रिकेट के डिविजन 2 में लीसेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए अपना 40वां फर्स्ट क्लास शतक ग्लेमोर्गन के खिलाफ जड़ा है। हालांकि पुजारा पिछले काफी दिनों से कम्पीटीटिव क्रिकेट से दूर हैं। रहाणे और पुजारा दोनों को बीसीसीआई ने दलिप ट्रॉफी के लिए चुने गए चारों स्क्वॉड में इन दोनों दिग्गजों को जगह नहीं दी।

আরো ताजा खबर

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...

SM Trends: 1 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2026 कैरेबियन प्रीमियर लीग में, गुयाना अमेजन वॉरियर्स के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। डीप मिड-विकेट पर...

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स की धमाकेदार एंट्री, एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन किया बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग  में खेलते नजर आएंगे। स्टोक्स ने 2026-27 सीजन के लिए एडिलेड...