Skip to main content

ताजा खबर

“हमें खुली छूट दे रखी थी”- रिंकू सिंह को गौतम गंभीर ने दिया था खास गुरू मंत्र, धुआंधार पारी को लेकर किया खुलासा

Rinku Singh (Photo Source: Getty Images)

बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश पर भारत की 86 रनों की शानदार जीत में रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी के दमदार प्रदर्शन का योगदान काफी अहम रहा था। रिंकू ने 29 गेंदों में 53 रन बनाए और नीतीश (34 गेंदों में 74 रन) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे भारत को तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने में मदद मिली।

मैच के बाद रिंकू सिंह ने अपनी इस धमाकेदार पारी का श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को दिया। अपनी जबरदस्त पारी के बाद रिंकू सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टी20 मैच के दौरान उन्हें क्या ऐसी सलाह दी थी, जिसकी वजह से वो इतना अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।

दूसरे टी-20 मैच से पहले गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह को दी थी खास सलाह

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिंकू सिंह ने इस धुआंधार बल्लेबाजी का राज खोला। उन्होंने कहा कि, “कोच और कप्तान ने हमें हमारा गेम खेलने के लिए कहा। मैसेज यही था कि चाहे जैसी भी परिस्थिति हो बस बॉल को मारते जाओ। कोच ने हमसे कहा कि खुद पर भरोसा रखो और अपना गेम खेलो। उन्होंने धुआंधार बैटिंग के लिए हमें खुली छूट दे रखी थी। जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया दो-तीन ओवर बचे हुए थे।

मेरा लक्ष्य था कि ज्यादा से ज्यादा चौके-छक्के लगाने हैं। मेरा यही टार्गेट रहता है कि टीम के लिए जितना हो सके रन बनाऊं। जब मैच शुरू हुआ था तो गेंद सही तरह से बल्ले पर नहीं आ रही थी। जब संजू सैमसन और सूर्या भाई आउट हुए तो नितीश रेड्डी ने कहा कि गेंद फंस रही है। मैंने उसी हिसाब से बल्लेबाजी की और बाद में विकेट बेहतर हो गया। हमने आपस में बात की पहले पार्टनरशिप बनाना है ताकि मोमेंटम मिल सके। मैं अपने आपको हर फॉर्मेट का खिलाड़ी मानता हूं।”

दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 221 रन बनाए। 222 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 ही रन बना पाई। भारत ने 86 रनों से यह मैच जीतकर, तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। सीरीज का तीसरा टी20 शनिवार, 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...

18 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news (image via X) 1. ‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि माइकल होल्डिंग...

“उन्हें सबसे पहले टीम से बाहर किया जाता है” – मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Mohammed Siraj(Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर...