Skip to main content

ताजा खबर

“हमारे लिए खुशी लाए बिना कभी नहीं लौटता”- नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर क्रिकेटर्स के रिएक्शन

“हमारे लिए खुशी लाए बिना कभी नहीं लौटता”- नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर क्रिकेटर्स के रिएक्शन

Paris Olympic Neeraj Chopra (Photo Source: Getty Images)

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: विनेश फोगाट के बाद भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल की किसी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो वह नीरज चोपड़ा थे। हालांकि, स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज गोल्ड से चूक गए। उन्होंने 89.45 मीटर थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनका सीजन बेस्ट थ्रो रहा। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो लगाया और गोल्ड अपने नाम किया। यह नया ओलंपिक रिकॉर्ड है। नीरज ने इससे पहले दस मुकाबलों में हमेशा नदीम को हराया था।

नीरज का पेरिस में दूसरा थ्रो (89.45) ही एकमात्र वैध थ्रो रहा। उनके पांच प्रयास फाउल रहे। लेकिन नीरज ने सिल्वर हासिल करने के बाद भी एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया है। वह लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।

नीरज और नदीम ने फाउल के साथ शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान के नदीम ने दूसरे प्रयास में ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। नीरज ने भी दूसरे प्रयास में अपने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन वह नदीम से आगे नहीं निकल सके। नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए, जबकि नदीम ने छठे प्रयास में 91.79 मीटर का थ्रो किया। यह इस मैच में दूसरी बार था जब नदीम ने 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया।

नीरज ने इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। यह उनका दूसरा पर्सनल बेस्ट थ्रो भी है। उनका पर्सनल बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है। नीरज ने इस बार टोक्यो से ज्यादा दूर भाला जरूर फेंका, लेकिन स्वर्ण नहीं जीत पाए। इसी बीच नीरज के सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर्स ने उनको ट्वीट के जरिए शुभकामनाएं दी।

Paris Olympics 2024 में Neeraj Chopra ने जीता सिल्वर मेडल तो क्रिकेटर्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

আরো ताजा खबर

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK को अलविदा कह सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

3 CSK players who could be released before IPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) IPL 2027 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के...

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...

IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो

Arshdeep Singh Father Opens Up on Pacer’s Reported Trade to Mumbai Indians (image via X) खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब...

10 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन...