Skip to main content

ताजा खबर

Paris Olympics 2024: “मुबारका शेरों….”- इंडियन हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, क्रिकेट जगत ने दी बधाई

Paris Olympics 2024: “मुबारका शेरों….”- इंडियन हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, क्रिकेट जगत ने दी बधाई

Indian Hockey Team (Photo Source: X/Twitter)

Paris Olympics 2024: इंडियन हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। यह मेन्स हॉकी में भारत का 13वां ओलंपिक मेडल है। टीम ने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 1960 में सिल्वर और 1968, 1972, 2020 और 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। बता दें, 1972 के बाद यह पहली बार था जब भारत ने ओलंपिक में हॉकी में बेक टू बैक पदक जीते हैं।

ब्रॉन्ज मेडल जीतने की लड़ाई में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 30वें और 33वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि स्पेन के लिए इकलौता गोल कप्तान मार्क मिरालेस ने 18वें मिनेट में पेनल्टी स्ट्रोक से किया था। स्पेन ने कई बार अटैक किया और कई पेनल्टी कॉर्नर भी जीते, लेकिन वे पीआर श्रीजेश से आगे निकलने में असफल रहे। यह मैच भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश का आखिरी मैच भी था।

जीत के बाद इमोशनल हुए पीआर श्रीजेश

भारत की जीत के बाद श्रीजेश काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे, वह फील्ड में लेट कर काफी देर तक रो रहे थे। अन्य खिलाड़ियों ने श्रीजेश को गले लगाया और उन्हें कंधे में उठाकर शानदार विदाई दी। पीआर श्रीजेश ने भारत के लिए खेलते हुए दो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल, दो एशियन गेम्स गोल्ड मेडल, एक ब्रॉन्ज मेडल, दो कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल, एक एशिया कप सिल्वर मेडल और दो चैंपियंस ट्रॉफी मेडल जीते हैं।

इंडियन हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दी है। वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।

भारतीय हॉकी टीम के ब्रांज मेडल जीतने पर क्रिकेटर्स के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...