Skip to main content

ताजा खबर

“ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से खिलाड़ियों को….”- USA क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष वेणु पिसिके ने कही बड़ी बात

ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से खिलाड़ियों को- USA क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष वेणु पिसिके ने कही बड़ी बात

Venu Pisike (Photo Source: USA Cricket)

यूएसए क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। यूएसए ने ग्रुप स्टेज राउंड में पाकिस्तान और कनाडा को मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई थी, साथ ही टीम ने भारत जैसी टीम को भी कड़ी टक्कर दी थी।

बता दें, क्रिकेट भी अगले ओलंपिक गेम्स का हिस्सा होगा, जिसे लेकर यूएसए क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष वेणु पिसिके का कहना है कि इससे देश का भविष्य और सुनहरा होगा।

ओलंपिक 2028 से पहले हमारे पास बेहतर सुविधाएं होंगी- वेणु पिसिके

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वेणु पिसिके ने कहा,

अमेरिका में क्रिकेट के ग्रो करने के लिए बहुत सारे उपकरणों की जरूरत है। क्रिकेट को प्रोफेशनल खेल बनाने की दिशा में एक कदम ओलंपिक और हालिया वर्ल्ड कप है। ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने से यह किसी भी नए खिलाड़ी को एक सही रास्ता दिखाएगा।

वेणु पिसिके ने यह भी बताया कि अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया ने क्रिकेट को अपने स्कूल सिस्टम शामिल कर लिया है और आगे दूसरे राज्य भी ऐसा करना शुरु कर देंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगले ओलंपिक शुरू होने से पहले यूएसए के पास क्रिकेट को लेकर काफी बेहतर सुविधाएं होंगी।

कैलिफोर्निया ने क्रिकेट को अपने स्कूल सिस्टम में शामिल कर लिया है, अन्य स्टेट भी इसे फॉलो करेंगे। हमारे सामने सुविधाएं उपलब्ध कराने की चुनौतियां हैं। लेकिन ओलंपिक में अभी चार साल बाकी है, मुझे यकीन है कि उस समय तक हमारे पास काफी बेहतर सुविधाएं होंगी।

यूएसए में हर कोई क्रिकेट के बारे में बात कर रहा है- वेणु पिसिके

यूएसए क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष वेणु पिसिके ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के प्रदर्शन के बाद पूरे देश में क्रिकेट एक बड़ा टॉपिक बन चुका है। यूएसए की मीडिया, और सरकारी अधिकारी समेत सारे लोग खेल के बारे में बात कर रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में पहुंचने और लीग मैच में पाकिस्तान को हराने में हमारे प्रदर्शन से वास्तव में मदद मिली। पूरी कम्युनिटी में लोग इस खेल के बारे में जानना चाहते हैं। अधिकांश मीडिया, यहां तक कि सरकारी अधिकारी, भी हर कोई क्रिकेट के बारे में बात कर रहा है।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...