Skip to main content

ताजा खबर

Matthew Mott ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में मुख्य कोच की भूमिका छोड़ी, पढ़ें बड़ी खबर 

Matthew Mott ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में मुख्य कोच की भूमिका छोड़ी पढ़ें बड़ी खबर

Matthew Mott (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिमिटेड फाॅर्मेट के हेड कोच मैथ्यू माॅट (Matthew Mott) ने आज 30 जुलाई को अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम व मैथ्यू माॅट के प्रदर्शन से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) खुश नहीं था।

साथ ही पिछले सप्ताह की शुरुआत में कुछ मीडिया रिपोर्टस में यह दावा किया गया था कि माॅट आने वाले सप्ताह की शुरुआत में अपनी इस भूमिका से इस्तीफा दे सकते हैं। तो वहीं इंग्लिश टीम में नया व्हाइट बाॅल क्रिकेट कोच बनने की रेस में पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंनटाॅफ का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि साल 2022 में ईसीबी ने यह फैसला किया था कि टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में अलग कोच और वनडे व टी20 फाॅर्मेट में अलग कोच की व्यवस्था की जाएगी। बोर्ड के इसी फैसले के चलते मैथ्यू माॅट को लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट की कोचिंग, तो टेस्ट क्रिकेट में ब्रेंडन मैकुलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

तो वहीं साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम माॅट की कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर चुकी है। हालांकि, पिछले साल भारत में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और हाल में ही वेस्टइंडीज और यूएसए में हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में, माॅट के प्रदर्शन से ईसीबी खासा नाराज था।

मैथ्यू माॅट (Matthew Mott) ने जारी किया बयान

तो वहीं अपनी इस भूमिका को लेकर मैथ्यू माॅट ने ईसीबी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- मुझे इंग्लैंड की पुरुष टीम को प्रशिक्षित करने पर बेहद गर्व है। यह एक सम्मान की बात है। हमने पिछले दो वर्षों में सफलता हासिल करने की कोशिश में सब कुछ लगा दिया है, और उस अवधि के दौरान टीम ने जो चरित्र और जुनून दिखाया है, उस पर मुझे अविश्वसनीय रूप से गर्व है, जिसमें 2022 में टी20 विश्व कप की शानदार जीत भी शामिल है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त

Women’s World Cup 2026, IND W vs PAK W: Deepti Sharma (image via getty) 14 जून को एजबेस्टन में खेले गए 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के छठे मैच...

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...