Skip to main content

ताजा खबर

‘हमारे पास पार्टनरशिप की…’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में हार के बाद इंग्लिश कप्तान फिल साल्ट

Phil Salt (Image Credit- Twitter X)

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं 11 सितंबर को दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच साउथंम्पटन के रोज बाॅल मैदान पर खेल गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 28 रनों से हराया दिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 180 रनों का टारगेट रखा, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड 151 रनों पर ऑलआउट हो गई। तो वहीं अब टीम की इस बार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटीकपर फिल साल्ट (Phil Salt) का बड़ा बयान सामने आया है। साल्ट का कहना है कि उनकी टीम की ओर से पार्टनरशिप की कमी थी, जिसकी वजह से उन्हें हार मिली।

फिल साल्ट ने इंग्लैंड की हार पर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच के खत्म होने के बाद फिल साल्ट ने The Standard के हवाले से कहा- उन्होंने ऐसे स्कोर पर समाप्त किया, जिसे देख हमें लगा कि इसका काफी हद तक पीछा किया जा सकता है। लेकिन हम खराब समय पर विकेट खोते रहे। हमें मैच में बनाए रखने के लिए बड़ी पार्टनरशिप की कमी थी।

साल्ट ने आगे कहा- जब आप मैच नहीं जीत पाते हैं, तो आप इस बात से खुश नहीं होते कि चीजें कैसे चल रही हैं। मुझे लगता है कि सैम के पास विश्व स्तरीय ऑलराउंडर बनने के सभी साधन हैं – और वह वर्तमान में उनमें से एक है। जब आप जीतते नहीं है, तो आपके पास हर तरह के रास्ते होते हैं, लेकिन हमें जो टीम मिली है उससे हम खुश हैं।

दूसरी ओर, पहले टी20 मैच को अपने नाम करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कार्डिफ स्थित सोफिया गार्डन मैदान पर 13 सितंबर को खेलती हुई नजर आएगी। देखने लायक बात होगी कि क्या इस मैच में मेजबान टीम वापसी कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...