Skip to main content

ताजा खबर

‘हमारी टीम में कई लीडर हैं’ RCB टीम में कप्तानी को लेकर हो रही चर्चा पर सीओओ राजेश मेनन

हमारी टीम में कई लीडर हैं RCB टीम में कप्तानी को लेकर हो रही चर्चा पर सीओओ राजेश मेनन

Rajesh Menon (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आगामी समय काफी ज्यादा मनोरंजक रहने वाला है। चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के ठीक बाद आईपीएल 2025 में 10 टीमों के बीच भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें दुनियाभर के कुछ बेस्ट खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

पिछले साल नवंबर में आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था, जिसमें 10 टीमों ने खिलाड़ियों पर कुछ बड़ी बोली लगाई थीं। तो वहीं, इस ऑक्शन से पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने का फैसला किया, जिन्हें बाद में दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस देकर अपने साथ जोड़ लिया।

दूसरी ओर, फाफ द्वारा तीन सीजन आरसीबी टीम की कमान संभालने के बाद, अब आगामी सीजन में आरसीबी टीम की कप्तानी कौन करेगा? इसको लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है। तो वहीं, अब टीम के सीओओ राजेश मेनन (Rajesh Menon) का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने टीम के भावी कप्तान को लेकर बात की है।

Rajesh Menon ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्पोर्ट्स तक के साथ एक इंटरव्यू में राजेश मेनन ने टीम के कप्तान को लेकर कहा- फिलहाल हमने कुछ भी तय नहीं किया है। लेकिन हमारी टीम में कई लीडर हैं। 4-5 लीडर हैं वहां, हमने इस पर विचार-विमर्श नहीं किया है कि हमें क्या करने की आवश्यकता है। हम विचार-विमर्श करेंगे और फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।

मेनन ने आगे टीम सेलेक्शन को लेकर कहा- हम इस मामले में बहुत स्पष्ट थे कि हमारे बीच किस तरह की कमियां हैं और हमें किन चीजों को पूरा करने की जरूरत है और भारतीय कोर क्या है जिसे हमें बनाने की जरूरत है। यदि आप एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना चाहते हैं, तो किस तरह का गेंदबाजी आक्रमण होगा, जिसकी हमें इसकी आवश्यकता है, और हमने ऑक्शन में वही किया।

IPL 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का फुल स्क्वाॅड

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, लुंगी एन्गिडी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...