Skip to main content

ताजा खबर

हद हो गई! हेड कोच गौतम गंभीर को इस इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया पाखंडी

हद हो गई हेड कोच गौतम गंभीर को इस इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया पाखंडी

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम इंडिया में हेड कोच का पद संभाला था। हालांकि, नियुक्ति के बाद अभी तक गौतम की कोचिंग में भारतीय टीम गंभीर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

हाल में ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, अब इस सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल के पूर्व खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। तिवारी ने गंभीर को पाखंडी बताया है।

Manoj Tiwary ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही मनोज तिवारी ने न्यूज 18 बांग्ला के साथ एक बातचीत के दौरान कहा- गौतम गंभीर पाखंडी है। वह जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा मुंबई से हैं। अभिषेक नायर मुंबई से हैं। हर चीज में रोहित को सबसे आगे धकेल दिया गया है।

जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी के लिए कोई भी बोलने वाला नहीं है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन वह चुप रहता है। गेंदबाजी कोच का क्या फायदा है? गंभीर जो भी कहेंगे, वह उससे सहमत होंगे।

तिवारी ने आगे कहा- मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में गंभीर के साथ थे। अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनके साथ थे। ऐसे में भारतीय कोच को पता है कि वह उनके निर्देशों का वे विरोध नहीं करेंगे और कभी भी उनके खिलाफ नहीं जाएंगे।

दूसरी ओर, मनोज तिवारी द्वारा दिए इस बयान से भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है। खैर, अब गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है?

আরো ताजा खबर

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...