
Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम इंडिया में हेड कोच का पद संभाला था। हालांकि, नियुक्ति के बाद अभी तक गौतम की कोचिंग में भारतीय टीम गंभीर प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
हाल में ही भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, अब इस सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल के पूर्व खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। तिवारी ने गंभीर को पाखंडी बताया है।
Manoj Tiwary ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही मनोज तिवारी ने न्यूज 18 बांग्ला के साथ एक बातचीत के दौरान कहा- गौतम गंभीर पाखंडी है। वह जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा मुंबई से हैं। अभिषेक नायर मुंबई से हैं। हर चीज में रोहित को सबसे आगे धकेल दिया गया है।
जलज सक्सेना जैसे खिलाड़ी के लिए कोई भी बोलने वाला नहीं है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन वह चुप रहता है। गेंदबाजी कोच का क्या फायदा है? गंभीर जो भी कहेंगे, वह उससे सहमत होंगे।
तिवारी ने आगे कहा- मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में गंभीर के साथ थे। अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनके साथ थे। ऐसे में भारतीय कोच को पता है कि वह उनके निर्देशों का वे विरोध नहीं करेंगे और कभी भी उनके खिलाफ नहीं जाएंगे।
दूसरी ओर, मनोज तिवारी द्वारा दिए इस बयान से भारतीय क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है। खैर, अब गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है?
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

