Skip to main content

ताजा खबर

सोशल मीडिया पर फैन के साथ वायरल वीडियो पर, अब हारिस रउफ देने में लगे हैं सफाई

सोशल मीडिया पर फैन के साथ वायरल वीडियो पर, अब हारिस रउफ देने में लगे हैं सफाई

Haris Rauf (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम के शानदार तेज गेंदबाज हारिस रउफ की एक वीडियो आज यानी 18 जून को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिसमें देखा जा सकता था कि वो कुछ फैंस के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई और अब इसी को लेकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने अपना पक्ष रखा।

वीडियो में देखा जा सकता था कि हारिस रउफ अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे हैं और बीच में फैंस ने उन्हें कुछ कह दिया जो पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को अच्छा नहीं लगा। वो शुरुआती कुछ समय तक अपने आप को रोकते रहे लेकिन फिर उन्हें फैन की किसी बात पर बुरा लग गया और वो उसे करने के लिए तेजी से उसकी ओर भागे। हालांकि कुछ और भी लोग वहां मौजूद थे जिन्होंने हारिस रउफ को रोका। यही नहीं हारिस की पत्नी ने भी उन्हें शांत करने की काफी कोशिश की।

अब इसी पूरे मामले को लेकर पाकिस्तान तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘मैं इसे सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहता था लेकिन अब जब वीडियो बाहर निकल ही गई है तब यह बेहद जरूरी है कि सभी को यह बताया जाए कि आखिर पूरा मामला क्या था। लोगों के बीच हमें सभी से उनका फीडबैक मिलता है। उनका हक है कि वो हमें सपोर्ट करें या हमारी आलोचना करें।

लेकिन जब बात मेरे परिवार वालों के ऊपर और माता-पिता के ऊपर आ जाती है तो यह बेहद जरूरी है कि आप सही नहीं कर रहे हैं। दूसरों के परिवार वालों के लिए और उनके काम की इज्जत करना बेहद जरूरी है।’

यह रहा हारिस रउफ का ट्वीट:

मोहम्मद हफीज ने भी इस मामले को लेकर अपना पक्ष रखा

पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने भी इसको लेकर अपना पक्ष सोशल मीडिया पर रखा। मोहम्मद हफीज ने ट्वीट किया कि, ‘फैंस को यह पता होना चाहिए की व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जिंदगी क्रिकेटर की काफी अलग होती है और सभी से यह अपील है कि वो इन चीजों का बेहद ध्यान रखें।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और वो सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाई। हारिस रउफ ने भी इस टूर्नामेंट में काफी खराब गेंदबाजी की जिसकी वजह से पाकिस्तान टीम के गेंदबाज विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव नहीं बना पाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...