Skip to main content

ताजा खबर

‘गेंद पर अंगूठे का नाखून चलाते हुए देख सकते हैं’ रस्टी थेरॉन ने PAK vs USA मैच के दौरान हारिस रउफ पर बाॅल टेंपरिंग का आरोप लगाया

United States vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान ने अपने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अभियान की शुरुआत एक खराब तरीके से की है। बाबर एंड कंपनी को अपने पहले मैच मेजबान यूएसए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, इस मैच के बाद यूएसए के पूर्व अनुभवी क्रिकेटर रस्टी थेराॅन (Rusty Theron) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हारिस रउफ पर बड़े ही संगीन आरोप लगाए हैं। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर ने हारिस पर मैच के दौरान बाॅल टेंपरिंग के संगीन आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि गेंद के ऊपरी भाग को हारिस अपने नाखून से खुरचते हुए नजर आए हैं।

रस्टी थेराॅन ने इसको लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट के माध्यम से कहा- आईसीसी क्या हम सिर्फ दिखावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान बदली हुई नई गेंद के साथ कुछ नहीं भी नहीं कर रहा है? उस गेंद को रिवर्स कराने के लिए जो दो ओवर पहली बदली गई थी, उसके टाॅप पर हारिस अपने अंगूठे का नाखून चलाते हुए देखे जा सकते हैं।

देखें रस्टी थेराॅन की ये सोशल मीडिया पोस्ट

@ICC are we just going to pretend Pakistan aren’t scratching the hell out of this freshly changed ball? Reversing the ball that’s just been changed 2 overs ago? You can literally see Harris Rauf running his thumb nail over the ball at the top of his mark. @usacricket #PakvsUSA

— Rusty Theron (@RustyTheron) June 6, 2024

यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में दर्ज की जीत

पाकिस्तान और यूएसए के बीच डलास के ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो यूएसए ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 44 और शादाब खान ने 40 रनों की पारी खेली, तो यूएसए की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो Nosthush Kenjige ने 3 विकेट हासिल किए, तो Saurabh Netravalkar को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अली खान व जसदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब यूएसए इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने भी 20 ओवरों की समाप्ति पर 159 रन बना लिए और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। लेकिन इसके बाद यूएसए ने सुपर ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...