
Jahanara Alam (Image Credit – Twitter X)
बांग्लादेश की तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने कई सालों की चुप्पी तोड़ते हुए पूर्व चयनकर्ता मंजुरुल इस्लाम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। जहानारा, जो इस समय मानसिक स्वास्थ्य कारणों से टीम से दूर हैं,
उन्होंने बताया कि उन्हें 2022 महिला वनडे विश्व कप के दौरान टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य से अशोभनीय प्रस्ताव मिले थे। उनके मुताबिक, जब उन्होंने इन प्रस्तावों को ठुकराया, तो मंजुरुल ने उनके करियर में रुकावट डालनी शुरू कर दी।
जहानारा ने बताया कि उन्होंने कई बार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि महिला समिति की प्रमुख नादेल चौधरी और बोर्ड के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी तक ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया।
अपने एक इंटरव्यू में जहानारा ने कहा, मैंने कई बार ऐसे प्रस्ताव झेले, पर तब बोल नहीं पाई। जब आपका करियर दांव पर हो और आप अपने काम से पहचाने जाते हों, तब खुलकर बोलना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि मंजुरुल खिलाड़ियों के साथ ज्यादा नजदीक आने की कोशिश करते थे, जिससे कई महिला खिलाड़ी उनसे दूर रहने लगीं।
जहानारा ने एक घटना का ज़िक्र करते हुए कहा, वो मेरे पास आए, कंधे पर हाथ रखा और मेरे पीरियड्स के बारे में निजी सवाल पूछने लगे। उन्होंने कहा, जब खत्म हो जाए तो बताना, मुझे भी ध्यान रखना है।’ मैं बस चुप रह गई।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मंजुरुल इस्लाम ने सभी आरोपों को झूठा बताया है और कहा कि यह सब मनगढ़ंत बातें हैं। वहीं, टीम के कोऑर्डिनेटर सरफराज बाबू ने भी आरोपों से इनकार किया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर गंभीरता से नोटिस लिया है। बीसीबी के उपाध्यक्ष शखावत हुसैन ने कहा, ये आरोप बेहद गंभीर हैं। हम इस पर बैठक करेंगे और जरूरत पड़ी तो जांच शुरू की जाएगी।
जहानारा आलम ने पूर्व चयनकर्ता मंजुरुल इस्लाम पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 2022 विश्व कप के दौरान उन्हें कई बार अशोभनीय प्रस्ताव दिए गए और शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बोर्ड ने अब जांच के संकेत दिए हैं।
IPL 2026: तो इस वजह से जारी नहीं हो पा रहा आईपीएल शेड्यूल, BCCI ने बताई बड़ी वजह
T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया
T20 WC 2026, IND vs NAM: बैटिंग-बोलिंग में आल-राउंड प्रदर्शन के चलते हार्दिक पंड्या ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
T20 World Cup 2026: गुप ए मैच में टाॅप पर पहुंची टीम इंडिया, नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल

