Skip to main content

ताजा खबर

सुनील जोशी को है पूरा भरोसा, आउट का फॉर्म विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में करेंगे धमाकेदार शुरुआत

सुनील जोशी को है पूरा भरोसा, आउट का फॉर्म विराट कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में करेंगे धमाकेदार शुरुआत

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील जोशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का जमकर सपोर्ट किया है। सुनील जोशी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा और अनुभवी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करेंगे।

बता दें कि, विराट कोहली पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस समय खेली जा रही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी विराट कोहली अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। सुनील जोशी को पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में कोहली शानदार शुरुआत करेंगे और उनका आत्मविश्वास भी इससे काफी बढ़ जाएगा।

सुनील जोशी ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘मुझे शत प्रतिशत भरोसा है कि विराट कोहली इस दौरे की शुरुआत बेहतरीन तरीके से करेंगे। भले ही भारत में उन्होंने ज्यादा रन ना बनाए हो लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ महत्वपूर्ण समय में उन्हें हमेशा ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। यही नहीं विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार रहा है और इससे उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा।’

जाने क्या है विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ?

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैच में 47 के ऊपर के औसत से 2042 रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक भी शामिल है। उन्हें हमेशा ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए देखा गया है।

सुनील जोशी ने सरफराज और राहुल को लेकर कहा कि, ‘विराट कोहली के अलावा मुझे लगता है कि सरफराज खान और केएल राहुल भी आगामी टेस्ट सीरीज में अपना इंपैक्ट डाल सकते हैं।’

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...