Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 30 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 30 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
BCCI inaugurates new NCA in Bengaluru (Photo Source: X/Twitter)

1) IPL फ्रेंचाइजियों को मिल गई है BCCI से डेडलाइन, धोनी, रोहित और कोहली को लेकर अब सभी को लेने होंगे महत्वपूर्ण फैसले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियमों को जारी कर दिया है। इसके अलावा टीमों के पर्स, राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) और विदेशी खिलाड़ियों को लेकर भी नियम जारी हो चुके हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसने विदेशी खिलाड़ियों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, आईपीएल ने ऑक्शन में चुने जाने के बाद सीजन से गायब होने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्हें सिर्फ मेडिकल स्थिति में ही लीग को छोड़ने की अनुमति मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

2) Bristol में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैरी ब्रूक ने खेली तूफानी पारी, एडम जम्पा के एक ही ओवर में जड़े 3 गगनचुंबी छक्के

इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा और अंतिम वनडे मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से इन्फॉर्म बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी खेली। ब्रूक ने 52 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। इस दौरान हैरी ब्रूक ने एडम जम्पा के एक ही ओवर में तीन गगनचुंबी छक्के जड़े। ब्रूक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया के शानदार स्पिनर के ऊपर दबाव बनाए रखा। (पढ़ें पूरी खबर)

3) BCCI ने बेंगलुरु में नए NCA का किया उद्घाटन, 3 मैदान, 86 पिच और इन सुविधाओं से है लैस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार, 29 सितंबर को बेंगलुरु में नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) का उद्घाटन किया। अब इसे बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI Centre of Excellence) के नाम से भी जाना जाएगा। नए एनसीए का निर्माण बीसीसीआई सचिव जय शाह के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए किया गया है, और इसका उद्देश्य भारत में क्रिकेट के फ्यूचर जनरेशन के स्किल डेवलपमेंट में मदद करना है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) “मैं पिछले दो साल से कह रहा…” IPL 2025 में लाए गए इस नियम से खुश हुए इरफान पठान; ट्वीट हुआ वायरल

इरफान पठान ने अपने एक्स अकाउंट पर आईपीएल रिटेंशन नियम को लेकर लिखा, ”मैं पिछले दो साल से इस बारे में बात कर रहा हूं। बीसीसीआई द्वारा लिया गया निर्णय देखकर खुशी हुई! नीलामी में चुने जाने के बाद अपनी अनुपलब्धता बताने वाले खिलाड़ियों पर अब दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा। आईपीएल कई मायनों में मजबूत हो रहा है।” (पढ़ें पूरी खबर)

5) IND vs BAN: रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ टी20 सीरीज में ओपन कराना चाहिए: सबा करीम

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में बेहतरीन बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है, जिनका प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमाल का रहा है। इस बीच पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने रिंकू सिंह को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक, बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में रिंकू सिंह को अभिषेक शर्मा के साथ ओपन कराना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

6) AFG vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ जल्द ही वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान, ACB ने किया शेड्यूल का ऐलान

AFG vs BAN, ODI Series 2024: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) नवंबर 2024 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करने वाला है। बोर्ड ने रविवार, 29 सितंबर को वनडे सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है, सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे, लेकिन अभी तभी वेन्यू नहीं चुने गए हैं। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 6 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं दूसरा और तीसरा वनडे 09 और 11 नवंबर को खेले जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IND vs BAN 2nd Test, 3rd Day: तीसरे दिन का मैच भी चढ़ा बारिश के भेंट, जानें चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगातार 3 दिन बारिश ने खलल डाला। कानपुर में खराब मौसम के कारण तीसरे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया है। वहीं अब कानपुर टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि शेष दिनों में गीली आउटफील्ड और पानी भराव की स्थिति कैसी रहती है, जो यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकती है कि खेल संभव होगा या नहीं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 2-0 से सीरीज हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा उथल-पुथल; सभी टीमें हैरान

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज के दोनों मैचों में श्रीलंका की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त लेने वाली श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 1 पारी और 154 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सीरीज तो अपने नाम कर लिया है, वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल का समीकरण भी बदल गया है। सीरीज में श्रीलंका 2-0 की जीत के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) पाकिस्तान टीम में बड़ी हलचल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मोहम्मद यूसुफ ने छोड़ा चयनकर्ता का पद

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 29 सितंबर को इस बात की घोषणा की है कि मोहम्मद यूसुफ ने क्रिकेट बोर्ड के भीतर अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी मर्जी से राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले मोहम्मद यूसुफ का इस्तीफा चौंकाने वाला है। उन्होंने खुद चयनकर्ता के पद से हटने की वजह का खुलासा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...