
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज के दोनों मैचों में श्रीलंका का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त लेने वाली श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 1 पारी और 154 रनों से हरा दिया।
इस जीत के साथ ही श्रीलंका सीरीज तो जीत गई ही, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल का समीकरण भी बदल गया है। श्रीलंका 2-0 की जीत के साथ तीसरे स्थान पर आ चुकी है।
इस सूची में भारतीय टीम शीर्ष स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 62.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड को हराने वाली श्रीलंकाई टीम 55.56 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अब भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की कड़ी टक्कर है।
न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है
इस दौरे पर न्यूजीलैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज का दूसरा मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम 42.85 फीसदी की जीत के औसत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर थी।
लेकिन इस मैच में हार के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। अब इस टीम का औसत 37.5 पर पहुंच गया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारतीय टीम से दो-दो हाथ करती नजर आएगी।
न्यूजीलैंड को हराने के बाद श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डबल हेडर मैच खेलेगी। अगर श्रीलंका इन सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती है और सीरीज जीत जाती है तो श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर सकती है। इससे ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ गई है।
WTC 2023-25 Standings, SL vs NZ के दूसरे टेस्ट मैच के बाद
मैच
जीत
हार
ड्रा
जीत प्रतिशत
पॉइंट्स
India (भारत)
10
7
2
1
71.67
86
Australia (ऑस्ट्रेलिया)
12
8
3
1
62.50
90
Sri Lanka (श्रीलंका)
9
5
4
0
55.56
60
England (इंग्लैंड)
16
8
7
1
42.19
81
Bangladesh (बांग्लादेश)
7
3
4
0
39.29
33
South Africa (साउथ अफ्रीका)
6
2
3
1
38.89
28
New Zealand (न्यूजीलैंड)
8
3
5
0
37.50
36
Pakistan (पाकिस्तान)
7
2
5
0
19.05
16
West Indies (वेस्टइंडीज)
9
1
6
2
18.52
20
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

