Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 25 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 25 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Rohit Sharma And Gill (Image Credit- Instagram)

1) IND vs BAN: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के पास लोगों ने किया जमकर विरोध, 15 से अधिक पर FIR दर्ज

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले एक बड़ी घटना के कारण मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के 20 सदस्यों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में स्टेडियम के पास सड़क को ब्लॉक कर के हवन किया। यही वजह है कि अब पुलिस ने खेल से पहले सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान बनाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ईरानी ट्रॉफी 2024 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का हुआ ऐलान, रुतुराज गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आज यानी 24 सितंबर को ईरानी ट्रॉफी 2024 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा की जा चुकी है, जिसकी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। अभिमन्यु ईश्वरण को टीम का उपकप्तान चुना गया है। टीम में यश दयाल और ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है। आपको बता दें कि रेस्ट ऑफ इंडिया लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक खेले जाने वाले मैच में मुंबई का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Coldplay कॉन्सर्ट के टिकट न मिलने पर जेमिमा रोड्रिग्ज का टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर जाहिर की निराशा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की। दरअसल, उन्हें जनवरी 2025 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले Coldplay कॉन्सर्ट के लिए टिकट नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें काफी बुरा लगा। क्रिकेट के अलावा जेमिमा संगीत में भी गहरी रुचि रखती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने म्यूजिक कवर शेयर करती रहती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) जाने क्या रहा मैच का रिजल्ट जब भारत ने अंतिम बार कानपुर में टेस्ट मैच खेला था?

भारतीय टीम ने इससे पहले 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। यह मैच शानदार तरीके से समाप्त हुआ था। इस मुकाबले में विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। मेजबान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक अग्रवाल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, पहला विकेट जल्द गिरने के बाद शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की थी। अंत में ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) तो क्या टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन करेंगे ओपनिंग?, ऑलराउंडर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन टेस्ट क्रिकेट में ओपन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, डेविड वॉर्नर ने जनवरी महीने में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उसके बाद से ही ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनको ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन कंगारू टीम को अभी कोई बेहतर दावेदार नहीं दिखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) बासित अली भी अब पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से हो गए हैं परेशान, भारत के साथ तुलना करते हुए दिया हैरान करने वाला बयान

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम की जमकर आलोचना हुई। वहीं अब पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IND vs BAN दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे सरफराज खान! ईरानी कप के लिए किया जाएगा रिलीज

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज, जो पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, उन्हें टीम से रिलीज कर मुंबई की तरफ से ईरानी कप मुकाबले में खेलने के लिए भेजा जा सकता है। यह घरेलू मैच 1 अक्टूबर से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) फिर से शतक जड़ने की तैयारी में हैं Shubman Gill, दूसरे टेस्ट से पहले की खास ट्रेनिंग

चेन्नई टेस्ट में अश्विन और पंत के अलावा Shubman Gill का बल्ला भी बोला था, जहां इस खिलाड़ी ने खुद को टेस्ट क्रिकेट में भी साबित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब गिल दूसरे टेस्ट मैच में भी कुछ बड़ा धमाका करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे और उस के लिए गिल ने इस बार भी खास तैयारी की है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) खुद को फनी दिखाने के चक्कर में, Suryakumar Yadav कुछ भी पोस्ट कर देते हैं इंस्टाग्राम पर

मैदान के अंदर और मैदान के बाहर Suryakumar Yadav एक दम टेंशन फ्री रहते हैं, अपने अतरंगी शॉट्स ले लेकर गजब कैच पकड़ने के लिए अब SKY मशहूर हो गए हैं। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी SKY को फैन्स खूब प्यार देते हैं, साथ ही उन्हीं फैन्स के लिए सूर्यकुमार यादव कमाल की रील्स शेयर करते हैं और इस बार उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) विराट और पंत के बाद Rohit Sharma भी पहुंचे कानपुर, बल्लेबाज गिल के साथ दिखे होटल में

Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच अपने नाम किया था, इस दौरान अश्विन से लेकर पंत और गिल ने दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश का फिर से सामना करना है, उससे पहले कप्तान रोहित की कुछ नई तस्वीरें काफी वायरल रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...