Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 25, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 25, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Basit Ali, Virat Kohli & Gautam Gambhir, Chris Galye & Jaskaran Malhotra (Photo Source: X/Twitter)

1. ‘चैंपियंस ट्रॉफी के बाद निकाल दिया जाएगा’ – बासित अली ने पाकिस्तान के कोच गैरी कर्स्टन पर दिया बड़ा बयान

पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर बासित अली ने हाल ही में एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान के मौजूदा व्हाइट-बॉल हेड कोच गैरी कर्स्टन को आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद टीम से निकाल दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट में शीर्ष चार में जगह बना पाती है तो यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। (पढ़ें पूरी खबर)

2. “गलती की गुंजाइश बहुत कम है”- नाथन लियोन ने IND vs AUS 2024-25 टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर दिया बयान

अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने इस साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ अपनी राइवलरी के बारे में खुलकर बात की है। न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज ने कहा कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के खिलाफ खेलना मजेदार है, लेकिन उनका मानना है कि उनके खिलाफ गलती की बहुत कम गुंजाइश है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, शान मसूद को मिली कप्तानी

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मैदान पर खेला जाएगा। इसी बीच पीसीबी ने मंगलवार (24 सितंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तानी स्क्वॉड की घोषणा की और उन्होंने शान मसूद को कप्तान घोषित किया।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम-

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, मीर हमज़ा, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी। (पढ़ें पूरी खबर)

4. बहुत ही जल्द इंग्लैंड के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बहुत ही जल्द, नेशनल टीम के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिए लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में टी20 वर्ल्ड कप 2022 और वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, अब वह इंग्लैंड ने नए व्हाइट बाॅल कोच ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में, इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. श्रेयस अय्यर और उनकी मां ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में है इसकी कीमत

टीम इंडिया के स्टाइलिश क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और उनकी मां रोहिणी ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 2.90 करोड़ है। जैपकी द्वारा प्राप्त संपत्ति दस्तावेजों के अनुसार, अय्यर और उनकी मां ने पॉश हाउसिंग सोसायटी के आदर्श नगर इलाके में त्रिवेणी इंडस्ट्रियल सीएचएसएल की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट खरीदा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. EXCLUSIVE: LLC 2024 में खेलने के लिए जोधपुर पहुंचे Chris Gayle, ली धाकड़ एंट्री; शिखर धवन के साथ करेंगे ओपनिंग!

LLC 2024 का छठवां मैच 26 सितंबर को सदर्न सुपर स्टार्स (Southern Super Stars) vs Gujarat Greats (गुजरात ग्रेट्स) के बीच खेला जाएगा। क्रिस गेल गुजरात ग्रेट्स का हिस्सा हैं और इस टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में है। मैच के लिए क्रिस गेल बुधवार (25 सितंबर) को जोधपुर पहुंचे हैं और उनका स्वागत चैंपियन सॉन्ग बजाकर किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. ICC ने Women T20 World Cup 2024 के लिए मैच अंपायर्स के साथ पूरे महिला पैनल की घोषणा की

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाने वाले 2024 महिला T20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों के एक पूर्ण महिला पैनल का नाम रिलीज किया है। इस ICC आयोजन के लिए कुल 10 अंपायर और तीन मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. “विराट कोहली ने मुझे Orkut चलाना सिखाया था” LLC 2024 में खेल रहे जसकरन मल्होत्रा का EXCLUSIVE Interview

LLC 2024 के मीडिया पार्टनर CricTracker को दिए एक इंटरव्यू में जसकरन मल्होत्रा टूर्नामेंट का अनुभव, विराट कोहली के साथ दोस्ती और क्रिकेट जर्नी को लेकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया तेजी से बढ़ रहा था और उस वक्त एक नया प्लेटफॉर्म था, जिसे ऑरकुट कहते थे। विराट ने मुझे सिखाया कि कैसे इसे इस्तेमाल किया जाता है। ये हमारी खास यादें थीं। (पढ़ें पूरी खबर)

9. सालों बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे Virat Kohli, दिल्ली टीम में शामिल किया गया दिग्गज खिलाड़ी का नाम

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli को घरेलू क्रिकेट खेले काफी साल हो गए हैं. जहां टीम इंडिया के साथ लगातार बने रहने के कारण कोहली को 10-12 साल में घरेलू क्रिकेट खेलने का समय ही नहीं मिला। दूसरी ओर अब कुछ ऐसा हो गया है, जिसे देखकर और पढ़कर विराट के फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। दरअसल रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए दिल्ली टीम ने किया संभावित खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें विराट कोहली का भी नाम है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. “ऋषभ पंत कहीं नहीं जा रहे हैं, वो DC में ही बने रहेंगे”- पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला दावा

भारत के पूर्व क्रिकेटर, आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए बताया है कि ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में भी दिल्ली कैपिटल्स में खेलते हुए दिखेंगे और वो किसी और फ्रेंचाइजी में नहीं जा रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें सामने आ रही थीं, जिसमें ये बताया जा रहा था कि, ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर किसी और फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

11. अब तो विराट के खास हो गए Gautam Gambhir, मित्रता देख रहे हो आप इन दोनों की

जब से Gautam Gambhir टीम इंडिया के हेड कोच कोच बने हैं, तब से टीम में अलग ही जोश है। साथ ही गंभीर और विराट के बीच रिश्ते पहले से काफी ज्यादा सुधर भी गए हैं, जिसका नजारा कई बार मैदान पर देखने को मिल गया है। वहीं मैदान के बाहर भी इन दोनों की दोस्ती पक्की हो रही है, जिससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...

KKR vs DC, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs DC: top 10 memes (image via X) केएल राहुल ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार...

IPL 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल: क्वालीफायर 1 में RCB का मैच GT से, एलिमिनेटर में SRH और RR होंगे आमने-सामने

IPL 2026: Playoffs Schedule (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है, और उम्मीद है कि क्रिकेट प्रेमियों को एक...

‘अब तुम सबका चप्पलों से पिटाई खाने का समय आ गया है’ पंजाब के खिलाड़ियों के लेकर आखिरी युवराज ने ऐसा क्यों कहा?

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद की और टीम में साथी क्रिकेटर प्रियांश आर्या व अर्शदीप सिंह...