Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 23, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 23, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cricket World (Image Credit- Twitter/X)

1. Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी ने ऑफिशियल सॉन्ग ‘Whatever It Takes’ किया रिलीज

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) 3 अक्टूबर से खेला जाएगा। टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में आयोजित किया जाना था, लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह अब यूएई में खेला जाएगा। इस बीच, टूर्नामेंट से शुरू पहले आईसीसी ने ऑफिशियल इवेंट सॉन्ग ‘Whatever It Takes.’ रिलीज कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. ‘भगवान ने उसे अलग बनाया है’ बुमराह से गेंदबाजी सीख पर आकाशदीप ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही आकाशदीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मैं नियमित तौर पर उनसे बात करता हूं और उनकी गेंदबाजी देखता हूं। वो बिल्कुल अलग हैं, भगवान ने उन्हें अलग ही बनाया है। मैं उनसे बहुत सारे क्रिकेट टिप्स लेता हूं और बहुत कुछ सीखा है।

मैंने उनके साथ गेंदबाजी के दौरान ‘मानसिकता’ पर चर्चा की और एक बार उनसे किसी विशेष बल्लेबाज को गेंदबाजी करते समय मानसिकता के बारे में पूछा। उन्होंने बहुत अच्छे सुझाव और आयडिया दिए, मेरे सभी सवालों का जबाव दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

3. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग XI में जगह को लेकर कामरान अकमल ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने हाल ही में भारत के रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा की है। कामरान अकमल ने इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और अपनी टीम के लिए शतक भी बनाया। यही नहीं उन्होंने जडेजा के साथ मैच विनिंग साझेदारी भी की। इन दो खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया अपने घर में टेस्ट की प्लेइंग XI नहीं बना सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IND vs BAN दूसरे टेस्ट से पहले फिजियो की निगरानी में शाकिब अल हसन, हो सकते हैं टीम से बाहर!

बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और चेन्नई में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के खिलाफ 280 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब बांग्लादेश की नजरें कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर हैं, जहां वे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

हालांकि, टीम को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोट के कारण निगरानी में रखा गया और उनके कानपुर टेस्ट में खेलने की संभावना पर संदेह है। चेन्नई टेस्ट के दौरान शाकिब के हाथ में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद लगने के बाद उन्हें उंगली में चोट लगी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

5. “वह तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं…”, जसप्रीत बुमराह की तारीफ में स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। आगामी टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहने वाले हैं। इसी बीच, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें तीनों फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, चाहे मैं उनका सामना नई गेंद से करूं, थोड़ी पुरानी गेंद से या फिर पुरानी गेंद से। उनके पास इन सभी के साथ बेहतरीन स्किल है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. रविचंद्रन अश्विन को होती है रवींद्र जडेजा से जलन, अनुभवी ऑलराउंडर ने किया बड़ा खुलासा

चेन्नई में खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 280 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि यह मैच 19 सितंबर को शुरू हुआ था और इस 4 दिन के मैच में भारत ने जीत दर्ज की। टीम इंडिया की ओर से दो अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने अपनी छाप छोड़ी।

तो वहीं हाल में ही रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘मैदान पर जडेजा हमेशा ही फायर रहे हैं। वो फील्ड में हमेशा ही रॉकेट रहे हैं। मैं उनसे काफी जलन होती है लेकिन उनकी तारीफ भी मैं उतनी ही करता हूं। पिछले चार से पांच सालों में मैंने उन्हें अपना आदर्श माना है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

7. महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋषभ पंत की तुलना की ही नहीं जा सकती है: दिनेश कार्तिक

अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की ओर से अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि ऋषभ पंत की तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है। ऋषभ पंत खुद महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं।

क्रिकबज के मुताबिक दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘यह बोलना गलत होगा कि ऋषभ ने सिर्फ 34 टेस्ट खेले और उन्हें अभी से ही भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में गिना जा रहा है। ऋषभ पंत काफी अच्छे खिलाड़ी है लेकिन अभी इस चीज पर हामी नहीं भरनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

8. बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही विराट कोहली, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत साथ में चेन्नई से दिल्ली के लिए हुए रवाना

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, मुख्य कोच गौतम गंभीर और शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाना है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच चार दिनों के अंदर ही खत्म हो गया था और अब यह तीनों ही अपने परिवार वालों के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं और यही वजह है कि विराट कोहली, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9. Watch Video: शोएब अख्तर जैसे दिखने वाले इमरान मुहम्मद की गेंदबाजी एक्शन का वीडियो वायरल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर खेल को गौरवान्वित करने वाले सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। तेज गेंदबाज अपनी अनूठी हेयरस्टाइल और गेंदबाजी एक्शन के लिए जाने जाते थे, जो बाकी खिलाड़ियों से अलग था।

तो वहीं इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक गेंदबाज हूबहू अख्तर की तरह ही गेंदबाज एक्शन करता नजर आ रहा है। वीडियो ओमान डी10 लीग के IAS Invincibles और यल्लाह शबाब जायंट्स के बीच मैच का है, जिसमें इमरान मोहम्मद की गेंदबाजी स्टाइल और दिखावट शोएब अख्तर से मिलती-जुलती है। इस वीडियो के बाद से ही इमरान इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं, और फैंस उन्हें शोएब अख्तर का हमशक्ल कह रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...