Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 22 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rishabh Pant (Pic Source-X)

1) ENG vs AUS 2024: आदिल रशीद ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले स्पिनर

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच, आज 21 सितंबर को लीड्स स्थित हेडिंग्ली मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद (Adil Rashid) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में इस कारनामे को करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

2) IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की रिटेन पाॅलिसी में पसंद के मामले में पहले नंबर पर होंगे ऋषभ पंत

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी आगामी सीजन से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिटेन करती हुई नजर आ सकती है। बता दें कि 26 वर्षीय खिलाड़ी ना सिर्फ कैपिटल्स बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का भी इस समय अभिन्न हिस्सा हैं। अपने डेब्यू के बाद से पंत ने आईपीएल में 3284 रन बनाए हैं और टीम को ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

3) अब बल्लेबाजी स्किल को निखारने में लगे हैं मथीशा पथिराना, नेट्स में जमकर बहा रहे पसीना, आप भी देखें वीडियो

श्रीलंका के बेहतरीन तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को नेट्स में बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने आप को ऑलराउंडर के रूप में पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं। बता दें कि मथीशा पथिराना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक अपनी गेंदबाजी से तमाम फैंस का दिल जीता है। उनकी बल्लेबाजी इतनी अच्छी नहीं रही है।

4) Duleep Trophy 2024: तीसरे दिन की समाप्ति पर इंडिया डी ने इंडिया बी पर बनाई 311 रनों की बढ़त, रिकी भुई शतक के करीब

Duleep Trophy 2024, India B vs India D: जारी दिलीप ट्राॅफी टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। तो वहीं इसी क्रम में टूर्नामेंट का पांचवां मैच 19 सितंबर से इंडिया बी और इंडिया डी के बीच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज 21 सितंबर, शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। तीसरे दिन स्टंप के समय तक इंडिया डी ने दूसरी पारी में 44 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं।

5) यूएई के एक घरेलू क्रिकेट मैच में हुई लांत-घूंसों की बारिश, वायरल हुई वीडियो

UAE में हाल में ही एक घरेलू क्रिकेट मैच में लड़ाई देखने को मिली है। बता दें कि यह लड़ाई एरोविसा क्रिकेट और रबदान क्रिकेट क्लब के बीच एमसीसी वीकडेज बैश XIX के दौरान देखने मिली है। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच खूब लात-घूंसों की बारिश हुई और दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर बल्ले से वार किया। बता दें कि यह घटना मैच के 13वें ओवर में देखने को मिली। इस दौरान काशिफ मुहम्मद 15 गेंदों पर 8 रन बनाकर नासिर अली की गेंद पर LBW आउट हो गए।

6) IND vs BAN: टेस्ट क्रिकेट के ‘Boss’ हैं ऋषभ पंत, पिछली 11 पारियों में ठोके 3 शतक और 4 अर्धशतक

ऋषभ पंत ने भले ही टेस्ट क्रिकेट में दो साल बाद वापसी की है, लेकिन उनका फॉर्म वैसा का वैसा ही है जैसा उन्होंने छोड़ा था। पंत ने इंजरी से पहले पिछला टेस्ट शतक 1 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ की पिछली 11 पारियों के बारे में बात करें तो उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 784 रन बनाए हैं।

7) रोहित शर्मा ने जानबूझकर शुभमन गिल को मारा, तभी कोहली ने कहा रिकॉर्डिंग हो रही; देखें फनी मोमेंट

चेन्नई टेस्ट मैच की दूसरी पारी की शुरुआत में टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी। इस समय रविचंद्रन अश्विन और आकाश दीप बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच शुरू होते ही कैमरा टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की तरफ घूम गया। इसी दौरान रोहित शर्मा शुभमन गिल को कुछ समझा रहे थे और उन्होंने मजाक-मजाक में शुभमन की ठुड्डी पर हाथ मार दिया।

8) “उन्हें अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए”- चेन्नई टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद पूर्व कोच ने दी विराट को सलाह

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया कि विराट कोहली को स्पिनरों को उनके प्लान के अनुसार गेंदबाजी करने देने के बजाय उन्हें अस्थिर करने का प्रयास करना चाहिए। उनका ये बयान तब आया जब कोहली ने शुक्रवार, 20 सितंबर को चेन्नई में पहले टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज को अपना विकेट दे दिया।

9) भाई हार्दिक की पूरी कॉपी करते हैं Krunal Pandya, नेट्स में खुद भी कर रहे हैं लाल गेंद से अभ्यास

ऑलराउंडर Krunal Pandya इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जहां वो इन दिनों एक के बाद एक रील वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं पाठ-पूजा के बीच इस खिलाड़ी को अभ्यास का समय मिल गया है, जहां नेट्स में क्रुणाल नजर आए हैं। इससे जुड़ी रील वीडियो भी इस खिलाड़ी ने इंस्टा पर पोस्ट की है, जिसमें ये खिलाड़ी पहले से काफी ज्यादा ही अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

10) बहुत ज्यादा बदल गए हैं Virat Kohli, अब अंपायर के साथ लड़ाई की जगह मस्ती-मजाक करते हैं

भले ही बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में Virat Kohli अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन उसके भी स्टेडियम में उनका क्रेज देखने लायक है। भारतीय टीम के ज्यादातर फैन्स रोहित और विराट को देखने के लिए चेपॉक स्टेडियम देखने पहुंचे हैं इस टेस्ट मैच में, वहीं मैच से विराट के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो उनका अंपायर के साथ भी सामने आया है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

 

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...