Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 19, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IPL 2025, Yashasvi Jaiswal, Rohit Sharma, Virat Kohli, Shubman Gill & R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

1. IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में फेल हुए रोहित, गिल और विराट, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआती घंटे में बरपाया कहर

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआत में थोड़ा अजीब जरूर लगा लेकिन बाद में उनके तेज गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करके दिखाया। बांग्लादेश ने पहले दिन के शुरुआती एक घंटे में ही भारत के तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (6) को पवेलियन भेज दिया।

2. Rishabh Pant returns to Test cricket: ऋषभ पंत की 632 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत दो साल के अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था। पंत का क्रिकेट के मैदान पर वापसी का सफर उल्लेखनीय है, क्योंकि वे एक गंभीर कार दुर्घटना से उबरकर लौटे हैं।

3. IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, विदेश में हो सकता है आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सीजन 18 के लिए ऑक्शन नवंबर में होने की उम्मीद है। संभवतः ये ऑक्शन नवंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह के दौरान होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को संकेत दिया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि ये ऑक्शन किसी विदेशी स्थान पर होने की उम्मीद है। पिछले साल ऑक्शन का आयोजन दुबई में हुआ था, ऐसे में इस साल भी ये किसी मिडिल ईस्ट देश में हो सकता है।

4. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम और क्रिकेटरों के साथ जारी है ये घिनौनी हरकत, आकाश चोपड़ा ने खोले काले राज

भारत ने लगातार 2 बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है और इस बार वे जीत की हैट्रिक लगाना चाहते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया इस हार का बदला लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस राइवलरी की तैयारी तेजी से गति पकड़ रही है, और इन सभी के बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे भारतीय टीम और खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई दौरों पर निशाना बनाया जाता है।

5. टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ नहीं चला है हिटमैन का बल्ला, एक बार फिर हुए फ्लॉप

चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन रोहित शर्मा छह रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा जब एक रन पर खेल रहे थे, तो उन्हें जीवनदान मिला था, लेकिन इसका वह कुछ ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं, इस दौरान वह तीन बार छह रनों के स्कोर पर आउट हो चुके हैं, जबकि एक बार उनके बल्ले से 21 रन निकले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने अब तक टेस्ट में महज 9.75 की औसत से 39 रन बनाए हैं।

6. “भारत कितनी आसानी से कुलदीप यादव को बाहर कर देता है” : संजय मांजरेकर

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर रोहित शर्मा द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट के लिए स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर करने के फैसले से हैरान हैं।

7. उम्र बस एक नंबर है लेकिन इतने सालों तक जो आप…: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने खेल से जुड़ी यादों को लेकर बड़ा खुलासा किया। बता दें कि चेन्नई रविचंद्रन अश्विन का होमग्राउंड है और यहां उन्होंने सिर्फ चार टेस्ट मैच खेले हैं। कोविड-19 ब्रेक के बाद भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच शानदार टेस्ट मैच खेला गया था और अश्विन ने इस मैच को लेकर अपना पक्ष रखा।

8. मैदान पर Rohit Sharma की एंट्री के दौरान हो गया था बवाल, ये वीडियो है हद से ज्यादा कमाल

कप्तान Rohit Sharma का मैदान पर बल्ला चले या ना चले, फैन्स के बीच उनका क्रेज बना ही रहता है। ऐसा ही कुछ चेन्नई में देखने को मिला है, जहां चेपॉक स्टेडियम में हिटमैन को देख फैन्स हद से ज्यादा ही उत्साहित हो गए, अब कप्तान रोहित से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

9. सस्ते में आउट होने के बाद टेंशन फ्री नजर आए Virat Kohli और गिल, दोनों ने पकड़ लिया था एक कोना

टेस्ट क्रिकेट में फैन्स Virat Kohli की धाकड़ पारी देखने को बेताब थे, लेकिन 22 गज पर कोहली सुपर फ्लॉप साबित रहे। विराट के साथ-साथ पहली पारी में शुभमन गिल भी अपना बल्ला नहीं चला पाए और उन्होंने तो खुद के प्रदर्शन से काफी ज्यादा ही फैन्स को निराश किया। लेकिन उसके बाद भी इन दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर टेंशन नहीं आई है, ऐसे में दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

10. Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने तोड़े WTC 2023-25 के 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट को हटाकर बने नंबर 1

यशस्वी जायसवाल अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और अब वह नंबर 1 का स्थान हासिल करने की रेस में हैं। इंग्लैंड के जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रूट 1398 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...