Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 18, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Suresh Raina, Virat Kohli, Gautam Gambhir & Yuzvendra Chahal (Photo Source: X/Twitter)

1. “भारत-ऑस्ट्रेलिया में इस बार कौन जीतेगा BGT ट्रॉफी”- पाकिस्तान के हेड कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी

पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि टीम इंडिया भले ही शानदार फॉर्म में हो, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन की बॉलिंग टीम भारतीय बैटर्स पर भारी पड़ेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

2. गौतम गंभीर क्यों बात-बात पर भड़क जाते हैं? दिनेश कार्तिक का बड़ा खुलासा

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है की आखिर टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को इतना गुस्सा क्यों आता है? कार्तिक का मानना ​​है कि गंभीर के दृष्टिकोण से टीम को फायदा होगा, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्य कोच अनावश्यक रूप से गुस्सा नहीं दिखाते हैं। उसके पीछे कुछ बड़ा कारण होता है और वह ज्यादातर खिलाड़ियों के भले के लिए होता है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. “मुझसे ज्यादा तुमने लड़ाई की है”- गौतम गंभीर-विराट कोहली के इस इंटरव्यू ने लगाई इंटरनेट पर आग

बीसीसीआई टीवी पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक-दूसरे का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। विराट कोहली ने गौतम गंभीर से पूछा कि जब आप मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से भिड़ते हैं तो आपको क्या लगता है कि इससे आप अपने जोन से बाहर आ जाएंगे और आउट हो जाएंगे या फिर आपको लगता है कि इससे आप और ज्यादा मोटिवेट हो जाएंगे। इस पर गंभीर ने हंसते हुए कहा, ‘तुम मुझसे ज्यादा मैदान पर भिड़े हो, मुझे लगता है कि तुम इस सवाल का जवाब मुझसे बेहतर दे सकते हो।’ (पढ़ें पूरी खबर)

4. दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम हैम्पशायर 1200 करोड़ रुपये में खरीदी 49% की साझेदारी

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर ग्रुप ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम हैम्पशायर के साथ 1200 करोड़ की एक शानदार डील साइन की है और 49% हिस्सा हासिल किया है। यह समझौता पहली बार हो रहा है जब कोई विदेशी निवेशक इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में उतरा है। बता दें कि, जीएमआर ग्रुप फिलहाल अभी हैम्पशायर में 49% हिस्सेदारी रखेगा, लेकिन भविष्य में उनके पास 51% हिस्सेदारी हासिल करने का विकल्प होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

5. “बांग्लादेश के खिलाफ रनों का अंबार लगाएंगे विराट कोहली”- सुरेश रैना ने की बड़ी भविष्यवाणी

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने बड़ी भविष्यवाणी की है। रैना का मानना है कि आगामी सीरीज में विराट कोहली का बल्ला खूब चलेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से रैना ने कहा, ”रोहित शर्मा एक बेहतरीन कप्तान हैं। उन्होंने यह साबित भी किया है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम किया है। हालांकि, सबका ध्यान विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर रहेगी। कोहली को टेस्ट क्रिकेट बहुत रास आता है, वह इस फॉर्मेट का सम्मान भी करते हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

6. विराट कोहली ने किए एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट्स, फैंस हुए कन्फ्यूज

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से एक दिन पहले सुबह-सुबह विराट कोहली ट्विटर (अब X) अकाउंट से एक-एक शब्द के तीन ट्वीट्स शेयर हुए हैं, जिसे देखकर फैन्स भी सोच में पड़ गए हैं। फैंस को ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर विराट ने किस पर निशाना साधते हुए ये तीन ट्वीट्स किए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. “सबसे बेस्ट ODI पारी…”, पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में विराट कोहली की 183 रन की पारी को लेकर बोले गौतम गंभीर

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर ने एशिया कप 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई विराट कोहली की पारी को लेकर भी बात की। गंभीर के अनुसार यह वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी भारतीय द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी है। पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में 330 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गंभीर शून्य पर आउट हो गए थे। विराट ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाकर पूरा गेम बदल दिया और टीम इंडिया ने मैच में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

8. लाल गेंद से किया Yuzvendra Chahal ने ऐसा कमाल, 22 गज पर Leicestershire टीम हो गई बेहाल

काउंटी डिवीजन 2 में Yuzvendra Chahal इस समय Northamptonshire टीम से खेल रहे हैं।  स्पिन गेंदबाज ने Leicestershire के खिलाफ पहली पारी में 23 ओवर में 82 रन देकर 4 विकेट लिए। चहल अभी तक इस सीजन अपनी टीम के लिए कुल 14 विकेट हासिल कर चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9. Hardik Pandya ने BCCI को फिर दिखाई अपनी फिटनेस, इस बार तो हद कर दी ऑलराउंडर ने

Hardik Pandya को टीम इंडिया की टी20 कप्तानी फिटनेस का हवाला देकर नहीं दी गई थी, ऐसे में इस खिलाड़ी ने अब खुद को सुपर फिट करने की कसम खाई है। जिसके लिए ये ऑलराउंडर कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है, साथ ही हार्दिक अब अपना GYM सेशन सोशल मीडिया के जरिए लगातार शेयर कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10. “सुबह भीगे हुए बादाम खाते हो या नहीं”- गंभीर के जरिए विराट ने रोहित से पूछा मजेदार सवाल

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में गंभीर और कोहली के बीच बातचीत खुशी, हंसी, यादों और एक-दूसरे के खेल के प्रति जूनून से भरी हुई थी। इसी बीच जब दोनों प्लेयर्स का ये इंटरव्यू खत्म होने वाला था, तब गंभीर ने खुलासा किया कि वह जिस अगले प्लेयर से बात करेंगे, वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...