Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 16, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 16, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sri Lanka Test Team, Rohit Sharma, Sarfaraz Khan, Tilak Verma & KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

1. क्या IPL 2025 में RCB की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे Rahul? तीन शब्दों में KL ने दिया अपना जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैन ने कहा, “मैं आरसीबी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं लंबे समय से आरसीबी को फॉलो कर रहा हूं। आप पहले भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। अब काफी अफवाहें उड़ रही हैं मगर मैं कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन हां, मैं बस यही कामना और प्रार्थना करूंगा कि आप आरसीबी में वापस आ जाएं और धमाल मचाएं।” फैन ने जैसे ही इतना सब कुछ कहा तो उसके बाद केएल राहुल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि, ”उम्मीद करते हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

2. ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने बताया भारत के अगले सुपरस्टार का नाम, सबकी जुबां पर था सिर्फ एक ही नाम

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरू होने में अभी कुछ महीनों का वक्त बाकी है। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भारत के अगले सुपरस्टार के बारे में पूछा गया तो अधिकतर खिलाड़ियों ने एक ही नाम लिया और वो था यशस्वी जायसवाल का। हालांकि, इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने शुभमन गिल को भी भारत का अगला सुपर स्टार बताया। (पढ़ें पूरी खबर)

3. “मेरी नजर में रोहित शर्मा इस टीम के लिए आमिर खान जैसे हैं”- बांग्लादेश सीरीज से पहले सरफराज का हैरान करने वाला बयान

इस साल की शुरुआत में सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। सरफराज ने तीन मैचों में 200 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। सरफराज ने जियो सिनेमा से कहा, ”वह अलग हैं। वह आपको बहुत सहज महसूस कराते हैं। रोहित शर्मा बड़े भाई जैसे हैं। हम उनके नेतृत्व में खेलना पसंद करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. बाबर आजम ने तेज गेंदबाज दहानी पर निकाला गुस्सा, एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 बाउंड्री

बाबर आजम ने जारी चैंपियंस वन-डे कप टूर्नामेंट में अपना फॉर्म दिखाते हुए रविवार 15 सितंबर को फैसलाबाद में तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी के लगातार पांच गेंदों पर चौके जड़े। मार्खोर्स के खिलाफ टीम को जीत के लिए 232 रनों की जरूरत थी। शुरुआती झटके के बाद बाबर पांचवें ओवर में 13/1 के स्कोर पर स्टेलियंस के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

5. जोफ्रा आर्चर का कार्यभार सावधानी से मैनेज कर रही है इंग्लैंड टीम, इसके पीछे छुपा है ये बड़ा प्लान?

इंग्लैंड टीम प्रबंधन किसी भी हाल में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, खासकर उनकी चोटों के इतिहास को देखते हुए। ऐसे में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आगामी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जोफ्रा आर्चर के वर्कलोड को मैनेज करने के साथ सतर्क रुख अपनाने की अपनी नीति जारी रखेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6. टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे से पहले फिट हुए शार्दुल ठाकुर

आगामी व्यस्त टेस्ट सीजन से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए और लखनऊ में आगामी ईरानी कप मुकाबले से पहले मुंबई के लिए कुछ अच्छी खबर आई है। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर मैदान पर वापस आ गए हैं। ठाकुर वर्तमान में टखने की चोट के कारण चार महीने बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे हैं। आपको बता दें कि, 12 जून को लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

7. SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 18 सितंबर से शुरू हो रही है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए सोमवार, 16 सितंबर को 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड- धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, ओशादा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, मिलान रत्नायके (पढ़ें पूरी खबर)

8. घरेलू क्रिकेट में Tilak Varma की बल्लेबाजी देख फैन्स हुए क्रेजी, बल्लेबाज ने खुद शेयर की तस्वीरें

ईशान किशन के अलावा Tilak Varma ने भी Duleep Trophy में अपने बल्ले का दम दिखाया है, जहां इस युवा खिलाड़ियो ने लाल गेंद के खिलाफ धाकड़ पारी खेली थी। साथ ही उनकी टीम ने जीत भी अपने नाम की, जिसके बाद तिलक ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ मे शेयर की। (पढ़ें पूरी खबर)

9. Duleep Trophy Points Table: दूसरा राउंड खत्म होने के बाद कौन सी टीम है टॉप पर, कौन है सबसे नीचे, जानिए यहां

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली इंडिया सी की टीम 9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन की इंडिया बी 7 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। अभी तक इस टूर्नामेंट में एक जीत और एक हार के साथ मयंक अग्रवाल की इंडिया ए 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं श्रेयस अय्यर की इंडिया डी टीम लगातार दूसरे हार के बाद 0 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. “वह कप्तान के तौर पर मेरी बहुत मदद…”, व्हाइट-बॉल हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को लेकर बोले जोस बटलर

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान जोस बटलर ने ब्रैंडन मैकुलम के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने को लेकर खुशी जाहिर की है। बटलर का मानना है कि वह और ब्रैंडन मैकुलम एक जैसे हैं क्योंकि दोनों ही आक्रामक स्वभाव के हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि, मैकुलम कप्तान के तौर पर उनकी बहुत मदद करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...

ZIM vs IND, 2nd T20I: ईशान-तिलक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य

ZIM vs IND, 2nd T20I: Ishan Kishan (image via X) शनिवार, 25 जुलाई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद, भारत ने हरारे की पिच पर 5...

25 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प...