Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे से पहले फिट हुए शार्दुल ठाकुर

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के अहम दौरे से पहले फिट हुए शार्दुल ठाकुर
Shardul Thakur (Image Credit- Twitter X)

आगामी व्यस्त टेस्ट सीजन से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए और लखनऊ में आगामी ईरानी कप मुकाबले से पहले मुंबई के लिए कुछ अच्छी खबर आई है। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर मैदान पर वापस आ गए हैं। ठाकुर वर्तमान में टखने की चोट के चार महीने बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे हैं। आपको बता दें कि, 12 जून को लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी।

भारत का टेस्ट सीजन शुरू होने वाला है और टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है और फिर ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले शार्दुल का फिट होना टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है।

इससे पहले शार्दुल ठाकुर ने आखिरी बार मुख्य टूर्नामेंट के रूप में आईपीएल 2024 में हिस्सा लिया था और इसके बाद वह चोटिल हो गए थे। बाद में, उन्हें अपनी सर्जरी भी करानी पड़ी, जिसकी वजह से वह दलीप ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए। हालांकि, अब शार्दुल अपनी सर्जरी के बाद की रिकवरी पूरी कर चुके हैं और एक बार फिर से मैदान पर जलवा दिखाने को तैयार हैं।

केएससीए सचिव 11 के खिलाफ मैच में शार्दुल का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में केएससीए सचिव 11 के खिलाफ मुंबई के लिए मुकाबले में हिस्सा लिया। हालांकि, वहां उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा। शार्दुल ने इस मैच में बल्लेबाजी में दो गेंद का सामना किया और फिर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए, जबकि रविवार को आठ ओवर में 29 रन दिए और इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

मुंबई से लखनऊ शिफ्ट हुए ईरानी कप 2024 का आयोजन 1 से 5 अक्टूबर के बीच इकाना स्टेडियम में होगा। इसमें रणजी ट्रॉफी का हालिया सीजन जीतने वाली मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया का मुकाबला होगा। इसी मैच में शार्दुल ठाकुर के भी नजर आने की उम्मीद है, जो मुंबई की टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...